विस्तार
जब हम पैदा होते हैं तो हमारे शरीर पर कोई न कोई निशान होता है। इसे हम बर्थ मार्क कहते हैं। कुछ लोगों के शरीर पर ये मार्क छोटे-मोटे होते थे लेकिन कुछ लोगों के शरीर पर इनका आकार बड़ा और विचित्र हो जाता है। ऐसे ही एक बर्थमार्क की तस्वीर ने एक बच्चे को सुपरहीरो का दर्जा दिलवा दिया। चौक गए न आप। चलिए बताते हैं आपको पूरा मामला।
चार महीने पहले साउथ दाकोटा में एक बच्चे का जन्म हुआ था। नताली जैक्सन के चेहरे पर बर्थमार्क था। चेहरे को देखकर पहले तो उनके परिवार वाले डरे लेकिन बाद में उनका डर दूर हो गया। जिस बर्थमार्क को लेकर वो डर रहे थे, वही मार्क बच्चे को सुपर स्टार बना गया। उन्होंने डॉक्टर से सलाह ली और निश्चित किया शारीरिक तौर पर इसका असर बच्चे पर नहीं पड़ेगा, फिर इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर करना शुरू की। जिका असर दिखाई देने लगा।
सोशल मीडिया ने बच्चे को हाथों हाथ लेना शुरू किया। लोगों ने इसकी तुलना, रॉबिन हुड और अन्य सुपरहीरोज से की जाने शुरू कर दी। देखते ही देखते, वह सोशल मीडिया का सुपर स्टार बन गया। देखें तस्वीरें आप भी, इनका एक
फेसबुक पेज भी है।