विस्तार
कुछ दिन पहले एक इंसान की काफी चर्चा हुई। इस इंसान का दावा था कि वह भविष्य से आया है। नोआ नाम बताने वाले इस शख्स ने कहा कि वह 2030 से आया है और 2017 में फंस गया है। जब लोगों को इसकी बातें झूठ लगी तो शख्स ने लाई डिटेक्टर टेस्क की बात भी स्वीकार ली। अब लाई डिटेक्टर टेस्ट का परिणाम आ गया है, जिसमें यह शख्स पास हो गया है।
नोआ का कहना है कि नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच जंग होगी, जिसमें नॉर्थ कोरिया हार जाएगा। जिसके बाद दोनों देशों का विलय हो जाएगा और लोग इसे कोरिया के नाम ही जानेंगे। नोआ के मुताबिक उसका मकसद आज की दुनिया को भविष्य के बारे में बताना है।
इसके अलावा भी नोआ ने कई दावे किए हैं, जिसमें उसने बताया है कि दुनिया में 2030 तक क्या बदलाव होंगे।
* नोआ के मुताबिक 2020 में फिर डोनाल्ड ट्रम्प फिर से राष्ट्रपति बनेंगे। 2030 में एक मिस्टीरियस फिगर इलाना रेमिकी बनेंगी।
* नोआ के मुताबिक इंसान का मंगल ग्रह पर जाने का सपना 2028 में पूरा होगा।
* इंसान गूगल स्टाइल ग्लासिस पहनेंगे, तकनीक अगले लेवल पर पहुंच जाएगी.
* नोआ ने ये भी दावा किया है कि खतरनाक माने जानी वाली बीमारी कैंसर की दवाई भी आसानी से मिलेगी
* बिटकॉइन की पॉपुलेरिटी बढ़ेगी और साथ ही सिक्कों को भी उतनी की तवज्जो दी जाएगी