विस्तार
हर देश अपनी मौजूदा स्थिति के हिसाब से कानून बनाता है। इसके पीछे कई सारे कारण काम कर रहे होते हैं लेकिन जब दूसरे देश इन कानूनों को सुनते हैं तो इसके पीछे के लॉजिक समझने में नाकाम हो जाते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से कानून हैं जिनके बारे में पढ़कर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। दुुनिया में ऐसे बहुत से कानून बने जिनका औचित्य किसी को समझ में नहीं आया। ऐसे ही कुछ कानूनों की जानकारी हम आपके लिए ले कर आए हैं। हालांकि आज इनमें से कई कानून लागू नहीं होते, लेकिन ये कभी न कभी अस्तित्व में जरूर थे।
1. न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।
2.ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा।
3. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।
4. मोन्टाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।
5. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।
6. फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।
7. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।
8. इटली में मोटे लोगों के पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है।
9. इलियोनॉस में पालतू के मुंह में जली हुई सिगार देना गैरकानूनी है।
10. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।
11. ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।
12. सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
13. दक्षिण डकोटा में पनीर की फैक्ट्री में सोना गैरकानूनी कृत्य है।
14. वाशिंगटन में अभिभावकों का खुद को धनी जताना गैरकानूनी है।
15. बेहराइन में एक पुरुष ही कानूनी तौर पर किसी महिला के गुप्तांग की जांच (दर्पण देखकर) कर सकता है।
16. रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है।
17. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।
18. सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना गैरकानूनी है।