विस्तार
आधुनिक युग में स्मार्टफोन्स का एंड्रॉयड वर्जन एक ऐसी चीज है जिसकी पहुंच सबसे ज्यादा है। इसकी मोहब्बत में न उम्र की सीमा है और न ही जन्मों का बंधन। पैदा हुए बच्चे के हाथ में टच स्क्रीन वाला फोन पकड़ा दीजिए और तसल्लीबख्श तरीके से उसे खुश होते देखिए। एंड्रॉयड परिवार के पहले बच्चे का जन्म 2008 में हुआ था लेकिन लोगों के बीच पहुंचने का काम 2009 वाली पीढ़ी ने किया जिसका नाम था कपकेक। अब तो एंड्रॉयड की आठवीं पीढ़ी यानी कि 8वां वर्जन भी मार्केट में आ गया है। इसका नाम है ओरियो…
ओरियो, वो काले वाले चॉकलेट बिस्किट का नाम है, जिसमें दो बिस्किट के बीच में सफेद वाली क्रीम ठसी हुई होती है। खैर.... कभी आपने सोचा है कि ये एंड्रॉयड वाले अपने हर वर्जन का नाम खाने वाली विदेशी चीजों के नाम पर क्यों रखते हैं। A, B, C, D से लेकर अब मामला O तक पहुंच चुका है। ऐसा क्या है अंग्रेजी टॉफी, चॉकलेट में जो हमारे हिंदी खाने में नहीं। हमने इसी सोच के साथ, एंड्रॉयड के वर्जनों के नामों को हिंदी की वर्णमाला में डुबो दिया है, देखिए हमारे हाथ क्या लगा…
पहले आप ये जानिए कि एंड्रॉयड के कौन-कौन से वर्जन आ चुके हैं और उनके क्या-क्या नाम हैं।
Android 1.6. Donut
Android 2.1. Eclair
Android 2.2. Froyo
Android 2.3. Gingerbread
Android 3.0. Honeycomb
Android 4.0. Ice Cream Sandwich
Android 4.1. Jelly Bean
Android 4.4. KitKat
Android 5.0 Lollypop
Android 6.0 Marshmallow
Android 7.0 Nougat
Android 8.0 Orio
अब इसी तर्ज पर हमने अपनी एंड्रॉयड लिस्ट तैयार की है। जिसमें हमने स्वर.... अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, और, अं और अ: छोड़ दिया, सीधे शुरुआत करते हैं क, ख, ग, घ से…
Android 1.6. क- काजू कतली… पहले वर्जन का नाम इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता…
Android 2.1. ख- खसखस का हलवा…
Android 2.3. ग- गुलाब जामुन
Android 3.0. घ- घेवर
Android 4.0. च- चमचम
Android 4.1. छ- छेने वाला रसगुल्ला
Android 5.0. ज- जलेबी
Android 6.0. झ- झालमुड़ी, लगातार मीठा खाने से मूड खराब भी हो सकता है।
Android 7.0. ड- डोडा बर्फी
Android 8.0. ठ- ठंडी रसमलाई
इसके बाद के नाम आप चाहें तो हमें सुझा सकते हैं। कमेंट्स में शेयर करें