Home Omg Oh Teri Ki Why You Should Be Proud To Be Delhite

दिल्लीवाले इन बातों के लिए इतराते हैं दिल्ली पर!!

Updated Mon, 13 Jun 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
cover-delhi
cover-delhi
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हैं। इसके आलोचकों की भी कमी नहीं है। कई लोग दिल्ली को करप्शन, पॉपुलेशन, पॉल्युशन जैसी तमाम चीज़ों पर कोसते हैं, मगर दिल्ली की कुछ अच्छी बातें भी हैं। रेप-कैपिटल नाम से फेमस अपनी नेशनल कैपिटल हमें उस पर गर्व करने का भी मौका देती है। वो कहते हैं न कि सबकी अच्छाई देखो, बुराई तो दुनिया देखती है। तो बस, चलिए देखते हैं किन वजहों से दिल्ली बनती है दिलवालों की नगरी: 1-delhi
दिल्ली मेट्रो में रोज़ 23 लाख लोग सफर करते हैं। इसलिए तो मेट्रो दिल्ली की लाइफलाइन है।
  2-delhi
दिल्ली में सीएनजी से 1 करोड़ से भी ज्यादा वाहन चलते हैं।
    3-delhi
द्वारका एशिया का सबसे बड़ा उपनगर है। यानी वो अपने आप में एक छोटे शहर के बराबर है।
    4-delhi
खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली जन्नत है। देसी हो या विदेशी, दिल्ली में हर तरह का खाना मिल जाएगा। परांठ से लेकर पिज्ज़ा तक, यहां सब मिलता है।
  5-delhi
दिल्ली कल्चर हैरिटेज का घर है। दिल्ली में कुल 174 नेशनल हैरिटेज साइट्स हैं।
    6-delhi
दिल्ली रिज अरावली की पहाड़ियों का ही एक हिस्सा है, जहां आपको कई सारे पक्षी दिख जाएंगे। वैसे पक्षियों के मामले में दिल्ली दुनिया की दूसरी परिपूर्ण राजधानी है।
    7-delhi
छोटे-बड़े पार्क मिलाए, तो दिल्ली में कुल 20 हज़ार पार्क हैं। 40 सिटी फॉरेस्ट, 5 रिज और वाइल्डलाइफ के कारण दिल्ली हरी-भरी राजधानी है।
    8-delhi
पूर्वी दिल्ली में बनी गांधी नगर मार्केट एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड गार्मेंट का बाज़ार है। पालिका बाज़ार, जनपथ और लाजपत नगर के अलावा गांधी नगर का अपना अलग ही रुतबा है।
    9-delhi
एशिया की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडी आज़ादपुर, दिल्ली में ही है। भीड़भाड़ से बचने की प्रैक्टिस करनी है, तो यहां जा सकते हैं।
  10-delghi
सुनने में अजीब लगे, मगर दिल्ली में इंटरनेशनल टॉयलेट म्युज़ियम है। ‘सुलभ’ के इस म्युजियम में टॉयलेट्स का 5 हज़ार साल पुराना इतिहास है।
    11-delhi
इस जगह का नाम नहीं सुना तो कोई बात नहीं। वैसे ये मसालों के लिए सबसे मशहूर जगह है।
 

तो अब तो दिल्ली को लेकर आप टशन मार ही सकते हैं... ‘दिलवालों’ की फिल्म खराब हो सकती है, मगर दिलवालों का शहर इतना भी खराब नहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree