विस्तार
सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से बदतमीजी और छेड़छाड़ के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिनमें एक बुजुर्ग महिला चप्पलों से कुछ मनचलों की पिटाई करती नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इस मामले को रिपोर्ट किया है।
एजेंसी के मुताबिक कर्नाटक के हुबली बस डिपो में रात 12 बजे के करीब ये बुजुर्ग महिला गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी दो शख्स आए और उनसे बदतमीजी करने लगे। उसके बाद महिला ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने चप्पल उतारी और लड़कों को पीटना शुरू कर दिया।