विस्तार
अमेरिका में एक महिला हैं जिनके शरीर का एक हिस्सा 2 रंग का है यानी उनके पास 2 स्किन टोन हैं। टेलर बताती हैं कि बचपन में ही इस अजीब चीज़ को उनके मां-बाप ने देख लिया था लेकिन उन्होंने इसे एक बर्थमार्क समझा। लेकिन एक उम्र के बाद उन्हें काफी परेशानी होने लगी। वो बीमार रहने लगीं।
टेलर बताती हैं कि उन्हें लगभग हर चीज़ से एलर्जी होती थी। उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन वो इसका कारण पता लगाने में असमर्थ रहे। साथ ही उनके शरीर के 2 अलग-अलग रंगों का भी कोई कारण नहीं बता पाता था लेकिन एक दिन उन्हें असलियत का पता चला।
टेलर को एक डॉक्टर ने बताया कि उनको काईमेरिज्म है। ये एक बेहद दर्लभ स्थिति है। टेलर के शरीर में 2 अलग-अलग डीएनए हैं। एक उनका और एक उनकी जुड़वां बहन का। उनकी ये जुड़वा बहन असल में कभी हुई ही नहीं। फर्टिलाईज़ेशन के समय ही जब 2 एग एक साथ जुड़ जाते हैं तो ये स्थिति पैदा होती है।
इतना ही नहीं, टेलर की बीमारी का कारण ये है कि इनके शरीर में 2 अलग-अलग इम्यून सिस्टम हैं और 2 अलग ब्लड स्ट्रीम हैं। टेलर बताती हैं कि उन्होंने जब इंटेरनेट पर इस बारे में पढ़ा तो उन्हें अधिक जानकारी नहीं मिली और तो और बहुत से डॉक्टर इस रेयर कंडीशन के बारे में जानते ही नहीं हैं।