विस्तार
ये दुनिया अपने आप में कई सार रहस्यों को समेटे हुए हैं। इतिहास के सागर में जितनी छलांग लगाओ उतनी ही रोचक जानकारियां सामने आती हैं। दुनिया के सबसे लंबे लोगों को लेकर तमाम दावे किए जाते रहे। लेकिन इतिहास के पन्नों से ऐसा लंबा शख्स उठकर सामने आया है कि सारे दावे बौने लगने लगे। 19वीं शताब्दी में दुनिया के सबसे लंबे शख्स ने पृथ्वी पर जन्म लिया था। जिनकी लंबाई 8 फीट 11 इंच नापी गई थी। मोटा-मोटी कहें तो 9 फीट। देखिए उनकी जिंदगी की कुछ अद्भुत तस्वीरें और उससे भी अद्भुत कहानी।
दुनिया के सबसे लंबे इंसान का नाम है Robert Wadlow। रॉबर्ट का जन्म 22 फरवरी 1922 को हुआ था। पैदाइश तक ही वो साधाहरण थे, लेकिन कुछ ही महीनों में उनकी बढ़ती लंबाई ने उन्हें असाधारण बना दिया। 5 साल की उम्र आते आते उनकी हाइट 5 फीट 4 इंच हो चुकी थी। रॉबर्ट जब 8 साल के हुए तो उनकी लंबाई 6 फीट 2 इंच हो चुकी थी। वो न सिर्फ अपने पिता से लंबे हो चुके थे बल्कि उनका वजन भी भयानक तरीके से बढ़ रहा था।
रॉबर्ट जब 5 साल के थे तो वह 17 साल की उम्र के लोगों के कपड़े पहना करते थे।
13 साल की उम्र में वो स्काउट की दुनिया के सबसे लंबे बच्चे बन चुके थे, उनके लिए खास तरह के कपड़े और तंबू बनवाए जाते थे, उन्हें देखने के लिए दूर दूर से लोग आया करते थे।
जिस लंबाई ने उन्हें असाधाहरण बनाया वहीं उनकी मौत का कारण भी बना। अत्यधिक लंबाई और वजन की वजह से उनके पैरों में कंपन शुरू हो गया। उन्हें चलने के लिए डंडे का इस्तेमाल करना पड़ता था। इसके बाद उनके पैरों का संक्रमण बढ़ता चला गया। 22 साल की उम्र में Robert Wadlow की मौत हो गई।
उनके घर में रॉबर्ट का सारा समान कुछ अलग तरीके का होता था, उनकी कुर्सी-मेज से लेकर बिस्तर और कमोड तक सबका आकार बहुत बड़ा था।
रॉबर्ट की मौत के समय उनकी लंबाई 8 फीट 11 इंच पहुंच चुकी थी।
आखिरी समय में उनकी परेशानियां और भी बढ़ गई थी, वो हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए थे।