Groom Bride Video: इन दिनों का शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर दूल्हे और दुल्हन कई मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। डांस से लेकर रीति-रिवाजों तक के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। इनमें कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे, तो कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो आपके हैरान कर देते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।
इस वायरल वीडियो में पंडितजी ने दूल्हे से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, पंडितजी शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन से रीति रिवाजों का पालन करवाते हैं। पंडित जी जैसे कहते हैं दूल्हा और दुल्हन ठीक वैसा करते हैं। आइए जानते हैं कि पंडितजी आखिर दूल्हे से क्या सवाल करते हैं?
कई बार देखा जाता है कि शादी में पंडितजी काफी मजाकिया स्वभाव के होते हैं और वह लोगों से मजाक भी करते हैं। कभी-कभी वह लोगों से होश उड़ाने वाले सवाल पूछ लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी ने दूल्हे से एक अजीबोगरीब सवाल पूछ लिया।
वीडियो में दिख रहा है कि शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। इसी दौरान पंडित जी दूल्हे से पूछते हैं कि सबसे बड़ा नशा किस चीज का होता है? इसके बाद दूल्हे ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
जानिए दूल्हे ने क्या दिया जवाब
दूल्हे ने पंडितजी के सवाल का बड़ी सरलता से जवाब दिया। दूल्हे ने कहा कि सबसे बड़ा नशा भोजन का होता है। इसके बाद पंडितजी कहते हैं कि क्या बात है साहब। अभी पेट भर जाए तो नशा समाप्त हो जाएगा। दूल्हे का जवाब सुनते ही दुल्हन हंसने लगती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर kalyani_life नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
वायरल वीडियो में पंडितजी ने दूल्हे से एक ऐसा सवाल पूछा लिया जिससे सुनने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसर पंडित जी शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन से रीति रिवाजों का पालन करवाते हैं।