इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गाने कच्चा बादाम पर रील्स बनाने का भूत सभी पर सवार है। ये गाना इस कदर हिट हुआ है कि बच्चों से लेकर बड़े किसी पर से इसका खुमार अभी तक नहीं उतरा है। इस गाने को रिलीज हुए दो महीने से भी अधिक हो गया है। इसके बाद भी लोगों में अब तक इसको लेकर पागलपल बरकरार है। आपने कई लोगों को इस गाने पर वीडियो बनाते देखा होगा। ऐसे में पुलिस वाले इस काम में पीछे कैसे रह सकते हैं? हाल ही में कुछ पुलिसकर्मियों ने भी इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए हैं जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस वीडियो में एक नहीं बल्कि पांच पुलिसकर्मी कमर मटकाते नजर आ रहे हैं जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी है। कच्चा बादाम गाने पर नाचते हुए इन पुलिसकर्मियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को खूब शेयर भी किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कच्चा बादाम गाने पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। ऐसे में अब पुलिसकर्मी भी खुद को इस गाने पर थिरकने से नहीं रोक पाए जिसके बाद पांच पुलिसकर्मियों ने इस गाने पर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी समेत पांच पुलिसकर्मी ‘कच्चा बादाम’ गाने पर अपनी कमर हिला रहे हैं।
पुलिसकर्मियों का ये डांस वीडियो देखकर लोगों को खूब मजा आ रहा है। वहीं इनका डांस देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आप भी इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
मजेदार डांस करते हैं पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी सबसे बीच में है और उनके दोनों तरफ दो-दो पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। सभी साथ मिलकर कच्चा बादाम गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। फनी बात ये है कि पांचों पुलिसकर्मियों में केवल महिला पुलिसकर्मी ही सही तरीके से डांस मूव्स कर पा रही है। वहीं बाकी चारों पुलिसकर्मी बस अपनी कमर हिला रहे हैं जिसे देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर preetigoswami555 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही 25 हजार से भी अधिक लाइक मिले हैं।
आगे पढ़ें
इस वीडियो में एक नहीं बल्कि पांच पुलिसकर्मी कमर मटकाते नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक महिला पुलिसकर्मी है। कच्चा बादाम गाने पर नाचते हुए इन पुलिसकर्मियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को खूब शेयर भी किया जा रहा है।