अतुल्य भारत के अद्भुत नजारों को कैमरे में ऐसे कैद किया फोटोग्राफर ने, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:00 PM IST
इंटरनेट पर जरा दूसरे देशों की तस्वीरें देखना कुछ देर के लिए बंद करिए और अद्भुत भारत का रुख करिए। भारत के कोने-कोने में ऐसा अविश्वनीय आलोकन मिलेगा जिसे देखकर आप बाहरी दुनिया भूल जाएंगे। हाल ही में, भारत के हर कोने को अपने कैमरे में कैद करने वाले पोलिश फोटोग्राफर की तस्वीरों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
इस फोटोग्राफर का नाम मगदालेना बागरिएनौ है, जो ब्रिटेन से हैं। आपको बता दें की, खूबसूरत और असली भारत की विविधता और संस्कृति को तलाशने के लिए ये फोटोग्राफर सीधे भारत के गांव गए। आप भी करिए इन अद्भत तस्वीरों का दर्शन!
पुष्कर में ऊंट मेले में रंगीन जिप्सी शिविर।
ऊंट मेले में ठंडी सुबह एक पुराने राजस्थानी चरवाहे का चित्र।
कालबेलिया समुदाय की राजस्थानी महिला के हाथ और पैर का क्लोजअप। कालबेलिया अपने नाखून काले रंग और सफेद डॉट्स के साथ रंगते हैं।
सगीना, कालबेलिया जाति की खूबसूरत लड़की पुष्कर मेला मैदान में नाचती हुई।
पुष्कर में फल और सब्जी बाजार में बूढ़ी राजस्थानी महिला।
चार बहनें अपने परिवार के सामने पुष्कर मेला मैदान में एक साथ।