एक महिला ने अपनी अजब प्रेम की गजब कहानी को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस महिला ने अपने जीवन में दुख महसूस करने, उससे उबरने और फिर आगे बढ़कर फिर से प्यार पाने की कहानी एक वीडियो के जरिए बयां की है। 31 साल की इस महिला का नाम क्रिस्टिएना नीजर कैलिफोर्निया जो अमेरिका में रहती हैं। दरअसल, वह काफी समय से प्रेग्नेंट होने की कोशिश में थी, लेकिन उन्हें लगातार असफलता मिल रही थी। आखिरकार जब वह प्रेग्नेंट हुईं तो उनके उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसके बाद उनकी सारी खुशी बड़े दुख में बदल गई।
जब क्रिस्टिएना 2020 में प्रेग्नेंट हुईं तो एक हफ्ते बाद ही कोरोना से बीमार होने के चलते उनके पति माइकल नीजर की मृत्यु हो गई। इतना ही नहीं कुछ समय बाद क्रिस्टिएना नीजर के पिता की भी कोरोना से मौत हो गई। इतने दुखों से गुजरते हुए क्रिस्टिएना ने 2021 में बच्चे को जन्म दिया।
दरअसल, इस बच्चे का जन्म बेहद खास था क्योंकि इससे पहले, उन्होंने करीब पांच साल तक इनफर्टिलिटी का सामना किया था। क्योंकि क्रिस्टिएना 24 साल की उम्र में Polycystic ovary syndrome से ग्रस्त थीं। जून 2020 में वह डॉक्टर की सलाह से प्रेग्नेंट होने के लिए कुछ दवाएं ले रही थीं। इस दौरान उनके पति माइकल कोरोना से ग्रस्त हो गए, जिसके बाद क्रिस्टिएना नीजर भी कोविड की चपेट में आ गई।
जब माइकल अस्पताल में भर्ती थे, इस दौरान उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया और वह प्रेग्नेंट निकलीं। उन्होंने इस बात की जानकारी माइकल को मैसेज के जरए दी क्योंकि इस समय वह ICU में थे। लेकिन माइकल की तबीयत हर दिन बिगड़ती जा रही थी और जुलाई 2020 में उनकी मृत्यू हो गई।