ये बात तो हम सभी जानते है कि विज्ञान और तकनीक ने अभूतपूर्व तरक्की करते हुए बड़े आयाम हसिल किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में इतनी तरक्की हुई है कि आज इसकी सहायता से ऐसे-ऐसे काम किए जा सकते हैं जो इंसानी सोच से भी परे हैं। विज्ञान और तकनीक का एक ऐसा ही नमूना इन दिनो दुनिया के सामने आया है। जिसके बारे में इंसानी दिमाग कल्पना भी नहीं कर सकता। ये कारनामा ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने किया है, उन्होंने एक महिला वाइकिंग्स के अवशेषों से उसका चेहरा बनाया है।