देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में किरण बेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, किरण बेदी व्हाट्सएप फॉरवर्ड संदेश का शिकार होकर एक गलत वीडियो शेयर कर बैठीं। ऐसा पहली बार नहीं हैं कि किरण बेदी इस तरह में मामले में फंसी हों, इससे पहले भी उनके कुछ ट्वीट्स काफी विवादित रहे हैं, जिन्हें तथ्यात्मक रूप से गलत पाया गया। मंगल वार को किरण बेदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक शार्क एक उड़ते हुए हेलीकॉप्टर पर हमला करती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ टेक्स्ट लिखे हुए हैं, जिसमें गलत जानकारी दी गई है। वीडियो पर लिखा है, 'नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने इस वीडियो के लिए 1 मिलियन डॉलर रुपये खर्च कर इसके राइट्स खरीदे। ये नजारा बेहद दुर्लभ है।
जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो की वजह से किरण बेदी की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। वीडियो की बात की जाए तो असल में ये साल 2017 में आई फिल्म '5 Headed Shark Attack' का एक सीन है, जिसे किसी ने गलत जानकारी के साथ अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
नेशनल जियोग्राफिक चैनल को लेकर इस वीडियो में जो भी दावा किया गया है वो गलत है। ऐसे में यूजर्स ने किरण बेदी के इस ट्वीट के नीचे कमेंट्स में उनके पुराने दो ट्वीट भी याद दिला दिए हैं, जिसमें पहले भी उन्होंने गलत जानकारी शेयर की थी।
व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी करने लगा ट्रेंड
किरण बेदी के द्वारा इस गलत वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद ट्विटर पर व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी ट्रेंड कर रहा हैं। साथ ही यूजर्स किरण बेदी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
इससे पहले किरण बेदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि स्पेस एजेंसी नासा ने सूर्य की 'ओउम' ध्वनि के साथ आवाज रिकॉर्ड की है। इस वीडियो के बाद भी उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।
आगे पढ़ें
एक बार फिर से किरण बेदी व्हाट्सएप फॉरवर्ड संदेश का शिकार होकर एक गलत वीडियो शेयर कर बैठीं। इससे पहले भी उनके कुछ ट्वीट्स काफी विवादित रहे हैं, जिन्हें तथ्यात्मक रूप से गलत पाया गया है।