अक्सर सोशल मीडिया पर कई दिल दहला देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई लोग तो इन वीडियोज को पूरा तक नहीं देख पाते। आप सभी लोग सांप के विषय में अच्छे से जानते होंगे। सांप काफी खतरनाक जीव होते हैं और इनकी कई प्रजातियां इतनी विषैली होती हैं कि उनका काटा पल भर में मर सकता है। अक्सर ये अपना शिकार छोटे-मोटे जीवों जैसे मेढ़क या चूहों को बनाते हैं। वहीं जब इनके इलाके में कोई इंसान दखल देता है तो उसको काटने में ये जरा भी नहीं हिचकिचाते। इसी कड़ी में इन दिनों सांप का एक हैरतअंगेज वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने सांप की पूछ को पकड़ रखा है। आगे जो होता है, उसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के पीछे कई सारे पत्थर पड़े हुए हैं। वहीं पर एक लड़की बिना कोई राहत उपकरणों की मदद के एक सांप को पकड़ने की कोशिश कर रही है। देखते ही देखते लड़की कुछ ही देर में सांप के पूंछ को पकड़ लेती है और उसे वहां से बाहर निकालने की कोशिश करती है।
लड़की कुछ देर बाद सावधानी से उसको अपने हाथ से बाहर निकालती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप लड़की के हाथों में लटका हुआ काफी छटपटा रहा है। इस दौरान लड़की की जरा सी लापरवाही उसकी जान जाने की वजह बन सकती थी, पर खुशकिस्मती से ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
वीडियो को नागेश्वरी स्नेक लवर नामक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको 89 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं 4 लाख 79 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं।
आगे पढ़ें
इसी कड़ी में इन दिनों सांप का एक हैरतअंगेज वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने सांप की पूछ को पकड़ रखा है। आगे जो होता है, उसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।