आज के समय में महिलाएं भी हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। आज की महिलाएं अपनी पढ़ाई खत्म करके नौकरी भी करती हैं। हालांकि, ऑफिस में काम करना कई बार बेहद हेक्टिक होता है, लेकिन महिलाओं के लिए उनके पीरियड्स के दौरान काम करना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्पेन की सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द के मद्देनजर स्पेन में महिलाओं को हर महीने तीन अतिरिक्त छुट्टियां दी जाएगी। खास बात ये है कि स्पेन ऐसा करने वाला पहला पश्चिमी देश है। पीरियड्स के दौरान छुट्टियों की सीमा 3 दिन प्रति माह निर्धारित की गई है। अगले हफ्ते से इन सुधारों को स्पेन की सरकार देश में लागू करने जा रही है।
इसके साथ ही मंगलवार को स्पेन की अगली कैबिनेट बैठक में पारित होने वाले सुधार पैकेज के तहत, स्कूलों को जरूरतमंद लड़कियों के लिए 'सैनिटरी पैड' प्रदान करने की भी आवश्यकता है।
ये देश भी देते हैं छुट्टी
अभी तक पीरियड्स के दौरान छुट्टी केवल कुछ ही देशों में दी जाती है, जिनमें जापान, दक्षिण कोरिया, जाम्बिया और इंडोनेशिया शामिल हैं। वहीं अब स्पेन भी मासिक धर्म की छुट्टी देने वाले देशों में जुड़ गया है।
3 मार्च को स्पेन द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य और प्रजनन स्वास्थ्य की गारंटी के लिए एक पैकेज की भी घोषणा की गई थी। इसमें गर्भपात कराने वाली महिलाओं को छुट्टी देना भी शामिल किया गया है।
ऐसे में ये साफ है कि इन उपायों का उद्देश्य उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना है जो इस दौरान विशेष दर्द से गुजरती हैं। कई महिलाएं मासिक धर्म के दौरान 'Dysmenorrhea' से पीड़ित होती हैं।
नि: शुल्क दिए जाएंगे सैनेटरी पैड और टैम्पून
इसके अलावा स्पेन में अब सैनेटरी पैड और टैम्पून से वैट हटा दिया जाएगा। वहीं सामाजिक रूप से हाशिए में रहने वाली महिलाओं को ये नि: शुल्क दिए जाएंगे। इसके लिए इन्हें कोई पैसे नहीं चुकाने होंगे।
आगे पढ़ें
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द के मद्देनजर स्पेन में महिलाओं को हर महीने तीन अतिरिक्त छुट्टियां दी जाएगी। खास बात ये है कि स्पेन ऐसा करने वाला पहला पश्चिमी देश है।