विस्तार
शार्क के साथ फोटोशूट करने के इरादे से पानी में उतरी एक मॉडल की जान पर बन आई। शार्क ने उसके पैर पर काट लिया। मौली कावाली ने बड़ी हिम्मत जुटाकर उस जगह पानी में उतरी जहां शार्क मछलियां तैर रही थीं। शार्क मौली को नुकसान न पहुंचा सकें, इसके लिए उन्हें स्टील की रॉड से तैयार एक जाल के साथ पानी में छोड़ा गया था, लेकिन जाल में गैप ज्यादा था।
मौली जैसे ही पानी में उतरी उसके कुछ सेकंड बाद ही एक शार्क ने उन पर हमला बोल दिया। शॉर्क ने मौली के टखने पर काटा। इसके बाद मौली तुरंत तल पर आईं और क्रू सदस्यों ने उनकी जान बचाई।
मौली को 20 टांके लगे हैं। सोशल मीडिया में उन्होंने प्रशंसकों को अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी है। हालांकि जितनी देर की शूटिंग हो पाई थी, उसका वीडियो यूट्यूब पर लोकप्रिय हो गया है। अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं। जिस कंपनी के लिए मौली शूटिंग कर रही थीं, उसके वाइस प्रेसिडेंट डैरेन प्रेस ने कहा कि यह अंदाजा लगाया गया था कि वह शार्क नुकसान नहीं पहुंचाएंगी, लेकिन सब उल्टा हो गया।