इस साल शादियों का सीजन खत्म हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वेडिंग के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखने के बाद कभी कभी ऐसे किस्से भी याद हैं जिसे सुनकर हमारे मुंह से निकल जाता है "हे भगवान" ऐसा कैसे हो सकता है। शादियों में कुछ ऐसे रिश्तेदार भी होते हैं जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों से लोगों का मनोरंजन करते हैं। कभी फूफा, मौसा गुस्सा हो जाते हैं तो किसी को खाना पसंद नहीं आता है। शादी में कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो दूल्हा दुल्हन को पूरी जिंदगी याद रह जाती हैं। कभी साली को जीजा से तो जीजा को साली से एक नजर में प्यार हो जाता है, ये तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन जरा सोचिए की यदि दूल्हे को प्यार, शादी में आई दुल्हन की सहेली से हो जाएं तो अलग ही माहौल बन जाता है। ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक दुल्हन ने सहेली को अपनी शादी में बुलाया था, लेकिन उसके दूल्हे को उसने अपने प्रेम जाल में फसा लिया।
सहेली को शादी में बुलाना पड़ा भारी
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शादी के महीनों बीत जाने के बाद भी दुल्हन की सहेली और दूल्हे के बीच इश्क चलता रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन शेयरिंग वेबसाइट रेडिट पर एक लड़की ने अपनी जिंदगी में घटी घटना को शेयर किया है। लड़की ने बताया है कि उसने जिस सहेली को अपनी शादी में बुलाया था उसने ही उसे पति को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।
शादी में दोस्त ने किया धोखा
लड़की ने बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले तय हुई थी, लेकिन कोरोना काल के चलते उसकी शादी टलती जा रही थी। अब यह शादी साल 2021 में हुई। लड़की ने अपने खुलासे में बताया कि शादी से पहले वो और उसकी सहेली एक साथ ही काम करते थे। कुछ दिनों के बाद दोनों ने अपनी जॉब बदल दी। जॉब बदलने के बाद भी वो और उसकी सहेली दोस्त बने रहे।
जब लड़की की शादी होने लगी तो उसने अपनी सहेली को शादी में बुलाया। शादी में आई सहेली को दूल्हा इतना पसंद आ गया कि वह उस पर डोरे डालने लगी। दूल्हा भी दुल्हन की सहेली को पसंद करने लगा। शादी के महीनों बीते जाने के बाद भी दोनों की प्रेम कहानी चलती रही।
आगे पढ़ें
इस वीडियो में एक लड़की अपनी दोस्त को शादी में बुलाती है। जब उसकी दोस्त शादी में आती है तो वो सहेली के दूल्हे को पसंद करने लगती है और दूल्हा भी उस लड़की को पसंद करने लगता है। शादी के महीनों बीत जाने के बाद भी दुल्हन को पता नही चलता है।