जब घर में शादी होती है तो आने वाले मेहमानों की नजर दूल्हा दुल्हन पर ज्यादा होती है। शादी के दिन स्टेज पर भी दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। हर कोई ये देखना चाहता है कि दूल्हा दुल्हन ने कौन से कपड़े, कैसे गहने पहने हैं। दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी की तैयारियां महीनों पहले से ही करने लगते हैं। शादी में कपड़ों, गहनों से लेकर दूसरी चीजों का ध्यान रखा जाता है। आजकल वरमाला के समय दुल्हन की एंट्री भी खास होने लगी है। एंट्री करने के तरीके से लेकर बजने वाले गाने तक सब कुछ पहले से तय होता है, लेकिन अगर तैयारी में किसी भी तरह की चूक हो जाए तो सब बेकार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दुल्हन के पसंद का गाना न बजने पर दुल्हन नाराज हो जाती है।
दुल्हन की एंट्री में हुई गड़बड़ी
आजकल दुल्हन की एंट्री बहुत खास होने लगी है। उसके लिए यह पल काफी खास होता है। घरवाले भी चाहते हैं कि हर चीज खास हो। अगर थोड़ी सी भी गड़बड़ी हो जाती है तो सारी मेहनत बेकार हो जाती है।
दरअसल, जब दुल्हन स्टेज पर वरमाला के लिए एंट्री कर रही होती है तो उसके पसंद का गाना नहीं बजता है। इस बात से दुल्हन नाराज हो जाती है। दुल्हन को नाराज देखकर मेहमान भी हैरान रह जाते हैं।
यहां गलती ये हो गई है कि गाना बजाने वाले को शायद किसी ने दुल्हन के पसंद का गाना नहीं बताया। जिसकी वजह से उसने कोई दूसरा गाना बजा दिया और दुल्हन इसी बात पर नाराज हो गई।
यहां देखे वीडियो-
खुद से बजाती है अपना गाना
वीडियो में दुल्हन की नाराजगी को साफ देखा जा सकता है। इसके बाद दुल्हन खुद से ही मोबाइल लेकर अपने मनपसंद का गाना खोजने लगती है। इसके बाद वो बताती है कि कौन सा गाना बजेगा? वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि-' मोबाइल में गाना नहीं मिल रहा है, जल्दी दे। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और लोग मजे के साथ इस वीडियो को एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर brides_special नाम के पेज से शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
शादी में दुल्हन की एंट्री बहुत खास होती है। आजकल शादी में एंट्री के समय खास गाने बजाए जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एंट्री के समय जब दुल्हन के मन का गाना नहीं बजता है तो वह नाराज हो जाती है।