Bride Groom Video: इंटरनेट पर इन दिनों शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि आप उसे कई दिनों तक भूल ही नहीं पाते। जितनी बार हमें वो वीडियो याद आता है, उतनी बार हम हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच छोटी सी नोकझोंक हो जाती है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये नोक छोक अकेले में नहीं बल्कि जयमाला के स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने होता है।
दुल्हन की एक छोटी सी गलती दूल्हे को इतनी बुरी लगती है कि वह स्टेज पर सबके सामने ही उससे बदला ले लेता है। इस दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है कि जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और दुल्हन पर तरस भी आएगा। हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन संग किया ऐसा काम
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्टेज पर खड़े दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से नाराज दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जयमाला के वक्त दूल्हा और दुल्हन के बीच 'कोल्ड वॉर' चल रहा है। ये नजारा देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।
सबसे पहले हाथ में वरमाला लिए हुए दुल्हन अपने दूल्हे के गले में माला डालती है, लेकिन गलती से वरमाला दूल्हे के कंधे से गिर जाता है। ये बात दूल्हे के दिल पर लग जाती है, और वह मन ही मन गुस्सा गया। ऐसे में बदला लेते हुए दूल्हे ने भी दुल्हन को बुरी तरह वरमाला पहनाई।
कंधे पर टिकने के बजाय नीचे गिर गई वरमाला
दूल्हे ने बेमन से दुल्हन के सिर पर ही वरमाला डाल दी। इसके बाद जब उसने माला को ठीक करने की कोशिश की तो वरमाला कंधे पर टिकने के बजाय नीचे गिर गया। इस दौरान दुल्हन दूल्हा गुस्से में नजर आए। ये नजारा बेहद फनी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं।
इस वीडियो को यूट्यूब पर DPA Tech Info नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 67 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
आगे पढ़ें
दुल्हन की एक छोटी सी गलती दूल्हे को इतनी बुरी लगती है कि वह स्टेज पर सबके सामने ही उससे बदला ले लेता है। इस दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है कि जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और दुल्हन पर तरस भी आएगा।