आपने अमर प्रेम की मिसाल पेश करने वाले कई मामलों के बारे में सुना या देखा होगा। ऐसा ही एक अंतहीन प्यार का मामला थाईलैंड से सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। 72 वर्षीय शख्स अपने घर में 21 साल तक अपनी पत्नी के शव के साथ रह रहा था। ऐसा मामला शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा कि अपने एक कमरे वाले घर में शख्स पत्नी के शव को ताबूत में रखकर रहता था। दरअसल, पत्नी की मौत के बाद वो उससे अलग नहीं होना चाहता था। ऐसे में शख्स ने पत्नी के शव को अपने घर में ही दफना दिया, ताकि वह उसके साथ ही रहे।
हाल ही में शख्स ने पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया है। जिसके बाद रोते-बिलखते अपनी पत्नी को 'अंतिम विदाई' देते हुए इस शख्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 72 वर्षीय इस शख्स का नाम चर्न जनवाचकल है, जो थाईलैंड के बैंग खैन जिले के रहने वाले हैं।
बीमारी की वजह से हुई पत्नी की मौत
ये बात तो साफ है कि थाई सेना में डॉक्टर रहे चर्न अपनी पत्नी से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। यही वजह है कि जब पत्नी की मौत हुई, तो उन्होंने उसके शव को कब्रिस्तान के बजाय घर में अपने करीब दफना दिया। दरअसल, उनकी पत्नी की मौत एक बीमारी की वजह से हुई थी।
वहीं घटना के बाद चर्न के दो बेटे घर छोड़कर चले गए। लेकिन चर्न वहीं रहते थे, वह कभी-कभी शव के पास जाकर बातें भी किया करते थे और कभी साथ ही सो जाते थे। हालांकि, 21 साल बाद 29 अप्रैल 2022 को चर्न ने पत्नी का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।
शख्स को सुविधाएं मुहैया कराई गईं
बताया जा रहा है कि शख्स काफी पढे-लिखे हैं और उनके पास कई डिग्रियां भी हैं। लेकिन, पत्नी की मृत्यु के बाद वह एक साधारण जीवन जी रहे हैं। यहां तक कि उनके घर में ना तो लाइट है ना ही ढंग का बिस्तर है।
पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद उन्हें कई सारी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी के शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी मृत्यु के बाद उन्हें कोई उचित सम्मान नहीं देगा।
आगे पढ़ें
हाल ही में शख्स ने पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया है। जिसके बाद रोते-बिलखते अपनी पत्नी को 'अंतिम विदाई' देते हुए इस शख्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 72 वर्षीय इस शख्स का नाम चर्न जनवाचकल है जो थाईलैंड के बैंग खैन जिले के रहने वाले हैं।