इस्लाम धर्म का सबसे पाक रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में रोजा रखने के साथ-साथ लोगों की दिलदारी से भी खुदा खुश होते हैं। इस पाक महीने में मलेशिया से एक खबर सामने आ रही है जिसके बारे में जानकर आपका भी दिल भर आएगा। मलेशिया में रहने वाली एक महिला ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर चारों तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। साथ ही लोग इनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
महिला के इस काम ने जीता लोगों का दिल
दरअसल, इस महिला ने अपना रोजा खोलने के लिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्त्रां में काफी भीड़ होने के चलते रोजा खोलने के समय तक खाना डिलीवर नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने ऑर्डर कैंसिल करने के बजाए डिलीवरी ब्वॉय को वह खाना खाकर रोजा खोलने की गुजारिश की। इसके बाद महिला ने डिलीवरी ब्वॉय के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला के इस काम ने सभी का दिल जीत लिया है।
इस महिला का नाम विवि है जिसने रोजा खोलने के लिए ऑनलाइन फ्राइड राइस मंगवाया था, लेकिन रोजा तोड़ने के समय, 7 बजकर 27 मिनट तक खाना नहीं पहुंचा जिसके बाद विवि ने अपने लिए खुद खाना बनाया और रोजा तोड़ा।
भीड़ के कारण लेट समय रक नहीं आया ऑर्डर
ऐसे में डिलीवरी ब्वॉय ने विवि को रेस्त्रां की तस्वीर भेजकर जानकारी दी कि अधिक भीड़ होने के कारण ऑर्डर समय पर नहीं पहुंच पाया, लेकिन इसके बाद भी विवि ने ऑर्डर कैंसिल नहीं किया और डिलीवरी ब्वॉय से पूछा कि क्या उसने रोजा खोल लिया है?
इसके बाद विवि को पता चला कि डिलीवरी ब्वॉय ने अभी तक रोजा नहीं खोला है, तो विवि ने उसे फ्राइड राइस खाकर रोजा खोलने की बात कही। हालांकि, डिलीवरी ब्वॉय ने कई बार उसकी रिक्वेस्ट को माना किया, लेकिन विवि के बार-बार कहने पर डिलीवरी ब्वॉय मान गया।
महिला की दरियादिली ने जीता दिल
लोग विवि की इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही विवि ने इस घटना से जुड़ी जानकारी शेयर की, ये पोस्ट जमकर वायरल होने लगी जिससे लोग काफी प्रभावित हुए।
आगे पढ़ें
इस महिला ने अपना रोजा खोलने के लिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्त्रां में काफी भीड़ होने के चलते रोजा खोलने के समय तक खाना डिलीवर नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने ऑर्डर कैंसिल करने के बचाए, डिलीवरी ब्वॉय को वह खाना खाकर रोजा खोलने की गुजारिश की।