अपने काम की सफलता के लिए यहां कब्र पर लोग मारते हैं जूते, चौंकाने वाली है वजह..
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:49 PM IST
क्या आपने कभी किसी के मरने के बाद भी उसे परेशान किया है? सुनकर अजीब लगा ना! लेकिन इस दुनिया में सबकुछ मुमकिन है। फिर चाहे किसी को मरने के बाद भी परेशान करना ही क्यों ना हो। जी हां, ये जगह कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही है जहां ऐसा किया जाता है।
यूपी के इटावा में एक अलग ही किस्म का मकबरा है जहां लोग जूते मारकर अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना करते हैं। इस जगह का नाम 'चुगलखोर का मकबरा' है।500 साल पुरानी इस कब्र पर लोग इसलिए जूतों-चप्पलों की बरसात करते हैं ताकि वो अनोखी इबादत यात्रा से गुजर सकें।
इस कब्र को लेकर कई कहानीयां भी हैं, जिसके हिसाब से इटावा के बादशाह ने अटेरी के राजा के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। जिसके बाद उन्हें पता चला की इस जंग का जिम्मेदार उनका अपना दरबारी था।जिसके बाद बादशाह ने सजा के तौर पर यह ऐलान कर दिया कि, उनके दरबारी को जूतों-चप्पलों से तब तक पीटा जाए जब तक उसकी मौत ना हो जाए।
जिसके बाद से उस दरबारी की मौत के बाद से ही यह परपंरा चली आ रही है।तब से वहां रहने वाले लोगों की मानें तो परिवार की शुभ यात्रा के लिए कब्र के पास से गुजरने वाले लोग कम से कम उस कब्र पर पांच जूते जरूर मारते हैं।
यह मकबरा इटावा जिले के मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।निवासीयों का कहना है कि उन्होंने आज तक यहां किसी शख्स को फूल, अगरबत्ती या चादर चढ़ाते नहीं देखा।सभी लोग यहां जूते-चप्पल मारने आते हैं।हाइवे के पास बने इस मकबरे की देखरेख करने वाला कोई नहीं है।