Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक से एक बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। स्टंट से लेकर डांस तक के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। अब इस बीच इंटरनेट पर हैरान करने वाला स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरत में पड़ जाएगा। यह स्टंट एक महिला ने किया है।
सोशल मीडिया पर कई स्टंट के वीडियो बेहद खतरनाक होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है। यह वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस स्टंट वीडियो में एक महिला पानी के ऊपर करतब दिखा रही है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर यह महिला पानी के ऊपर स्टंट कैसे कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक झील या नदी है जिसमें पानी भरा है और महिला खतरनाक स्टंट कर रही है। आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में आखिर क्या है।
वायरल वीडियो में पानी से भरे झील या नदी के पास एक लकड़ी का घर जैसा भी कुछ नजर आ रहा है। इसके अलावा लकड़ी का एक प्लेटफॉर्म भी है। इसमें पानी में एक तैरता हुआ सर्फिंग बोर्ड और उसपर हैंड स्टंट करती हुई महिला सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि सर्फिंग बोर्ड पर होल्ड करने के लिए लोहे की रॉड जैसी कोई चीज लगाई गई है। उस रॉड को पकड़कर ही महिला स्टंड कर रही है। महिला अपने हाथों से शानदार बैलेंस करती हुई दिख रही है। वह अपने पैरों से अलग-अलग आकृति बनाती हुई दिख रही है।
यहां देखें वीडियो...
वीडियो में दिख रहा है कि महिला पैरों के बल उल्टा खड़ी नजर आ रही है। महिला के बैलेंस को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
महिला का स्टंट करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह की कमेंट्स कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को viralhog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर कई स्टंट के वीडियो बेहद खतरनाक होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है। यह वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस स्टंट वीडियो में एक महिला पानी के ऊपर करतब दिखा रही है।