Haunted House: हमने कई फिल्मों में देखा है कि लोग अपने पूरे जीवन की कमाई लगाकर अपने सपनों का घर खरीदते हैं, लेकिन जब वह उस घर में रहने लगते हैं, तो उन्हें आभास होता है कि इस घर में पहले से कोई रहता है। वहीं परेशानी की बात ये होती है कि घर में किसी इंसान की नहीं बल्कि शैतान की मौजूदगी महसूस होती है। कुछ ऐसा ही मामला यूएस के केंटकी से सामने आया है। हालांकि भूत प्रेत होते हैं या नहीं इस बात पर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की राय देखने को मिलती है। कुछ लोग इस पर विश्वास करते हैं, तो वहीं कुछ लोग भूतों के अस्तित्व को नहीं मानते हैं।
महिला के साथ होने लगी पैरानॉर्मल एक्टिविटी
हाल ही में यूएस के केंटकी में रहने वाली एक महिला ने अपने साथ हो रही कुछ पैरानॉर्मल एक्टिविटी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। दरअसल, महिला ने हाल ही में अपनी सारी सेविंग्स मिलाकर इस घर को खरीदा था। महिला का दावा है कि उसके घर में शैतान का वास है।
माली के सवाल ने महिला के उड़ाए होश
महिला घर में अकेली रहती है, लेकिन उसे घर से बच्ची की आवाज सुनाई देती है। शुरू में उसे ये सब मन का वहम लगा। लेकिन महिला के होश उस दिन उड़ गए, जब एक दिन लॉन की सफाई करने वाले माली ने उससे पूछा कि उसके साथ कितने बच्चे रहते हैं। ये सुनकर महिला चौंक गई, क्योंकि वह घर में अकेली रहती है। जबकि माली का भी दावा है कि घर एक अंदर से कई बच्चों के हंसने-खेलने की आवाजें आती हैं।
घर से आती है हेलो की आवाज
महिला का कहना है कि उसे अपने घर में किसी के चलने की आहट, दीवारों पर थपकी की और शेल्व से सामान गिरते नजर आते हैं। उसे लगता है कि घर में कोई शैतान रहता है जो नहीं चाहता कि वह उस घर में रहे। महिला ने बताया कि उसे कई बार खाली कमरों से हेलो सुनाई देता था।
महिला को पहले ये सब ग़लतफहमी लगती थी, लेकिन धीरे-धीरे शैतान ने अपनी प्रेजेंस दिखाना अधिक कर दिया है। महिला उस घर में अपने पति के साथ घर में शिफ्ट हुई थी। वहीं अब उसके पति को किसी काम से बाहर जाना पड़ा है, तब से शैतानी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
जल्द ही मदद की उम्मीद
हालांकि, अब महिला ने अपनी मदद के लिए पैरानॉर्मल एक्टिविटी केस सुलझाने वालों से मदद मांगने की बात कही है। सेविंग्स खत्म होने के कारण महिला घर नहीं छोड़ सकती। लेकिन उसे उम्मीद है कि कोई जल्द ही उसकी मदद करेगा।
आगे पढ़ें
हाल ही में यूएस के केंटकी में रहने वाली इस महिला ने अपने साथ हो रही कुछ पैरानॉर्मल एक्टिविटी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। दरअसल, महिला ने हाल ही में अपनी सारी सेविंग्स मिलाकर इस घर को खरीदा था। महिला का दावा है कि उसके घर में शैतान का वास है।