Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ मजेदार वायरल होता ही रहता है। कई वीडियो तो इतने प्यारे होते हैं कि उन्हे देध कर दिल खुश हो जाता है। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक पक्षी का है, जो लोगों का दिल छू रहा है। दरअसल, अपने अनोखे अंदाज और आलीशान जिंदगी जीने के लिए ये पक्षी दुनियाभर में मशहूर हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सफेद रंग का कॉकटू पक्षी लगजरी कार से घूम रहा है। इस कॉकटू पक्षी का नाम 'कोको' है।
दरअसल, कॉकटू पक्षी काफी तेजी से लुप्त हो रहे हैं। अवैध तस्करी और प्रतिकूल वातावरण के कारण इन पक्षियों की संख्या काफी तेजी से घटती जा रही है। हालांकि ये पक्षी देखने में ये बेहद खूबसूरत लगते हैं। वहीं एक कॉकटू की कीमत की बात की जाए तो, दुनिया के बाजार में 1 लाख से शुरू होकर ये कई लाख तक होती है।
बेहद आलीशान जिंदगी जीता है 'कोको'
वायरल हो रहे इस पक्षी के वीडियो को इंस्टाग्राम ने खुद अपने ऑफिशियल पेज से शेयर किया है। साथ ही इंस्टाग्राम ने कैप्शन में लिखा है, 'एक साईट्रॉन कॉकटू 'कोको' माउ की सड़कों पर कार से घूमता है। उसे कार से घूमना काफी पसंद है। ये काम वह सालों से कर रहा है। उसे हवा से प्यार है।'
आपको जानकर हैरानी होगी कि कोको का इंस्टाग्राम पर एक पेज भी है। इसमें आपको कोको के कई सारे वीडियो और फोटो देखने को मिल सकते हैं।
यहां देखें वीडियो-
इंस्टाग्राम पर है कोको का अकाउंट
कोको का अकाउंट इंस्टाग्राम पर kokomauihawaii के नाम से मौजूद है। साथ ही कोको इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर भी है जिसके पेज को 17 हजार से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। कोको के अकाउंट पर उसके ढेर सारे वीडियो और फोटो अपलोड किए गए हैं।
इसमें आप कोको की आलीशान जिंदगी की झलक देख सकते है जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, कोको हवाई के माउ में रहता है।
आगे पढ़ें
अपने अनोखे अंदाज और आलीशान जिंदगी जीने के लिए ये पक्षी दुनियाभर में मशहूर हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सफेद रंग का कॉकटू पक्षी लगजरी कार से घूम रहा है। इस कॉकटू पक्षी का नाम 'कोको' है।