आपने ऐसे कई लोगों के बारे में सुना होगा, जिन्हें जानवरों से बहुत लगाव होता है। ऐसे में एक महिला अपने अजीबोगरीब शोख के कारण इस दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, एक महिला ने अपने घर में 50 चूहे पाल रखे हैं, जिसमें 25 मेल और 25 फीमेल हैं। एनिमल लवर ये महिला इन चूहों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करती है और अपने किचन सिंक में इन चूहों को नहलाती भी है, जिसका एक वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया था।
2018 में पहली बार आए दो चूहे
51 साल की महिला इन चूहों को अपना 'बेबी' कहती है। 2018 में ये महिला पहली बार अपने घर दो चूहों (Elvis And Chuck) को लेकर आई, जिसके बाद से लगातार इनकी संख्या बढ़ाती गई। ऐसे में एक दिलचस्प बात ये है कि महिला के पास एक बिल्ली भी है। महिला का मानना है- चूहे उनके बच्चे हैं और वह कुछ भी गलत नहीं कर सकते।
महिला ने बताया कि उनमें से प्रत्येक का अपना व्यक्तित्व है, इसलिए कई चूहे दूसरों के मुकाबले मुझसे ज्यादा करीब रहते हैं। महिला ने आगे कहा कि- वह सभी बहुत मिलनसार हैं और खाना खिलाते समय वे सभी दौड़ते हुए आते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला के पास चार पालतू कुत्ते, तीन बिल्लियां और दो सूअर भी हैं। इससे पहले भी उनके पास दो भेड़ें, दो बकरियां, करीब 15 बत्तख, हंस और 25 मुर्गियां थी। जिनके रहने के लिए अलग-अलग जगह बना रखी है।
महिला का कहना है कि वो अपने पेट्स का बहुत ज्यादा ख्याल रखती है। हालांकि, इन चूहों के प्रति उनका लगाव कुछ अधिक है।
कौन है महिला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 51 साल की इस महिला का नाम मिशेल रेबोन है। रेबोन US Army से रिटायर हो चुकी हैं, जो अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। अपने जानवरों के साथ फिलहाल रेबोन की जिंदगी अपने पेट्स के साथ हंसी-खुशी गुजर रही है।
आगे पढ़ें
एक महिला ने अपने घर में 50 चूहे पाल रखे हैं, जिसमें 25 मेल और 25 फीमेल हैं। एनिमल लवर ये महिला इन चूहों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करती है और अपने किचन सिंक में इन चूहों को नहलाती भी है, जिसका एक वीडियो फेसबुक पर भी शेयर किया था।