विस्तार
Ajab Gajab News: आपने कई ऐसे मामले या कहानियां सुनी होंगी, जहां लोगों को प्यार में धोखा मिलता है। लेकिन यूके से सामने आ रहे एक मामले में कुछ बेहद अजीबोगरीब देखने को मिला। यहां पर एक शख्स ने तीन महिलाओं के साथ संबंध बनाया लेकिन बाद में जब शख्स की सच्चाई सामने आई तो गर्लफ्रेंड्स के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, ये शख्स कोई आदमी नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर था, जिसने लड़कियों को धोखे में रखकर उनको अपनी गर्लफ्रेंड बनाया। लेकिन बाद में पोल खुलने पर आरोपी को 10 साल की जेल की सजा हो गई।
पुरुष के रूप में रहता था ट्रांसजेंडर
ये ट्रांसजेंडर रात के अंधेरे में महिलाओं के साथ संबंध बनाता था। ऐसे में महिलाओं को भी बिल्कुल शक नहीं हुआ कि उनके साथ इतना बड़ा धोखा हो रहा है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 32 साल के तारजीत सिंह का जन्म हन्ना वाल्टर्स नाम की एक महिला के रूप में हुआ था। लेकिन असल में वह एक ट्रांसजेंडर हैं इसलिए उसे पुरुष के रूप में जाना जाता था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2010 से 2016 के बीच तारजीत ने अलग-अलग तीन महिलाओं के साथ संबंध बनाए। वो ये काम रात अंधेरे में किया करता था। साथ ही वह लड़कों की तरह ड्रेसअप करता था। ऐसे में महिलाओं को उसपर शक नहीं होता था।
16 साल की किशोरी भी शामिल
लेकिन, आखिर सच को कब तक छिपाया जा सकता है, जब महिलाओं को ताराजीत की सच्चाई के बारे में पता चला, तो उन्होंने शख्स के खिलाफ केस किया। हैरानी की बात तो ये है कि इन महिलाओं में एक 16 साल की किशोरी भी शामिल है।
इन पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुकदमे के बाद, आरोपी को जान से मारने की धमकी देने, अभद्रता और मारपीट करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
आरोपी को दी 10 साल की सजा
मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि आरोपी ने तीनों महिलाओं के साथ धोखा किया है। साथ ही मारपीट भी की है। ऐसे में फैसला सुनाते हुए जज ने उसे 10 साल की जेल की सजा सुनाई।