Trending News in Hindi: सोशल मीडिया पर हैरान करने खबरे वायरल होती रहती हैं। इन दिनों एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एक फ्लाइट में नशे में धुत दो भाईयों ने जमकर बवाल काटा। दोनों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की। दोनों की लड़ाई यहां तक पहुंच गई कि एक ने दूसरे पर पेशाब कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों साउथ ईस्ट लंदन के रहने वाले हैं।
अब एयरलाइंस ने दोनों भाइयों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही फ्लाइट में यात्रा करने पर आजीवन बैन लगा दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबि, बीते महीने का यह पूरा मामला है। जेट-2 (Jet2) की फ्लाइट लंदन से ग्रीस जारी थी। एयरलाइंस की तरफ से दोनों भाईयों पर 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इस यात्री की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रीस के पुलिस अधिकारी दोनों भाइयों में से एक को नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं।
फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने बताया कि स्टाफ को वोदका की खाली बोतलें भी मिलीं। उनका कहना है कि यह बोतलें बवाल मचाने वाले दोनों भाइयों की सीट के पास से मिली है।
दोनों भाई फ्लाइट में एक दूसरे से जमकर मारपीट कर रहे थे। दोनों की मारपीट से परेशान होकर एयरलाइंस के पायलट ने फ्लाइट को ग्रीस के शहर कोर्फ़ु ले जाना पड़ा। ताकि बवाल मचा रहे दोनों भाइयों को फ्लाइट से नीचे उतारा जाए।
दोनों भाइयों के बवाल की वजह से 200 यात्रियों को परेशान होना पड़ा। फ्लाइट भी करीब पौने चार घंटे लेट हो गई। अब यह खबर सोशल मीडिया वायरल हो गई है।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर हैरान करने खबरे वायरल होती रहती हैं। इन दिनों एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एक फ्लाइट में नशे में धुत दो भाईयों ने जमकर बवाल काटा। दोनों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की।