कहते हैं कि प्यार में दो दिलों का मेल ज्यादा अहमियत रखता है, प्यार दिल से होता है शरीर देख के नहीं। कई बार देखा गया है कि लड़की ज्यादा खूबसूरत लड़के की तुलना में होती है या फिर लड़का ज्यादा सुंदर होता है लड़की की तुलना में। दोनों ही सूरतों में ऐसा होता है, लेकिन क्या हो जब दो फीट के दूल्हे को 6 फुट की दुल्हनिया मिल जाए तो?
ऐसा ही हुआ है बुरहान चिश्ती (बोबो) के साथ, दोनों की शादी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों की शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बुरहान की किस्मत चमक गई है।
इस अनोखी व शानदार शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि 2 फुट के दूल्हे को परी जैसी खूबसूरत 6 फुट की दुल्हन मिली है। ये वीडियो उनकी शादी का है, जहां वो एक पंजाबी गाने पर धमाकेदार डांस करते नजर आए और वो भी करीब 6 फीट की खूबसूरत लड़की से. चिश्ती नॉर्वे में रहते हैं।
पाकिस्तान के बुरहान चिश्ती जिनकी लंबाई दो फीट है उनका निकाह 6 फीट लंबी फौजिया से हुआ। सबसे खास बात यह है कि ये शादी कोई अरेंज मैरिज नहीं बल्कि लव मैरिज है। यह शादी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुआ जिसमें 13 देश के लोग शामिल हुए।
चिश्ती को लोग प्यार से बोबो बुलाते हैं। वह पोलियो के मरीज हैं और बचपन से ही ओस्लो में रहते हैं। बोबो नॉर्वे में अभिनेता सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।बुरहान चिश्ती को 2017 में मोस्ट इंस्पिरेशनल मैन का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
फौजिया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली हैं। बोबो बचपन में वो पोलियो के शिकार हो गए। इसके बाद से वो व्हीलचेयर पर अपना जीवन बिताने लगे, लेकिन अपनी लाइफ में वो खूब मस्ती करते हैं। बुरहान चिश्ती जब भी किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं, तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से नहीं चूकते। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में उन्होंने धूमधाम से शादी की। यहां उनके डांस का वीडियो खासा वायरल हो रहा है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उनकी शादी के रिसेप्शन में 13 देशों के लोग पहुंचे थे और बुरहान चिश्ती यानी बोबो से शादी करने वाली फौज़िया ने बोबो से अपने प्यार का इज़हार करने के लिए अपने हाथों पर उनके नाम का टैटू बनवाया हुआ है।