इंटरनेट की दुनिया में एक के बाद एक कई सारी वीडियो अपलोड होती रहती हैं। इन्हीं में से कुछ तस्वीरें ये वीडियो ऐसी भी होती हैं जो वायरल हो जाती हैं। ये वीडियो बरवस ही आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। कुछ वीडियो को देखकर हमें हंसी आती है तो कुछ को देखकर हम दंग रह जाते हैं। कुछ इसी तरह की वीडियों इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आज तक आपने शायद दो मुंह के सांप के बारे में सिर्फ सुना हो देखा हो लेकिन वायरल हो रही इस वीडियों क्लिप में एक सांप दो मुंह से शिकार करता नजर आ रहा है। इस वीडियों को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मिट्टी के रंग का पीले निशान पड़ा हुए सांप के दो मुंह हैं और वो अपने दोंनो मुंह से शिकार कर रहा है। सांप के दोनों मुंह में दो चूहे नजर आ रहें हैं और वो दोनों को धीरे-धीरे निगल रहा है। सांप भी देखने में काफी बड़ा है। लोग इस वीडियों को देखने के बाद जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हैरानी जता रहे हैं। आप भी इस वीडियों को देखकर हैरान हो जाएंगे।
इस वीडियों को स्नेक बाइट snakebytstv नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, उन्होंने लिखा, 'दो सिर वाले बेन और जेरी अभी खा रहे हैं। सभी सांपों और जानवरों को याद करो. इस साहस का आनंद लें और साझा करने के लिए बहुत कुछ है। वीडियों के अपलोड होने के बाद 17 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा लाइक किया जा चुका है और सैंकड़ों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आगे पढ़ें
इस वीडियों क्लिप में एक सांप दो मुंह से शिकार करता नजर आ रहा है। इस वीडियों को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।