Dead Man Became Alive: चीन के शहर शंघाई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स तब जाग उठा जब उसे बॉडी बैग में पैक कर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। जब शख्स को मुर्दा समझकर श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। वह अचानक जिंदा हो गया। जैसे ही नर्सिंग स्टाफ को पता चला कि शख्स अभी भी सांस ले रहा है तो उनके हाथ-पैर फूल गए। मामला चीन के शहर शंघाई के पुटुओ (Putuo) जिले का है। इस घटना की कई तस्वीरें व वीडियो वहां के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुटुओ जिला प्रशासन ने इस मामले पर जांच करने के आदेश दिए हैं।
पुटुओ स्थित एक अस्पताल के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग शख्स को मृत समझकर उसे बॉडी बैग में पैक कर दिया। जो इलाज कराने आया था। इसके बाद बॉडी बैग को वाहन में रख दिया गया और वाहन श्मशान घाट की ओर रवाना हो गया।
चल रही थीं सांसे
इसी बीच जब लोगों ने उस बैग को खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, बॉडी बैग में जिस शख्स को मृत समझकर रखा गया था वो असल में जिंदा था। उसकी सांसे अभी भी चल रही थीं। ये देखकर लोगों के होश उड़ गए।
इस दौरान वीडियो में वहां मौजूद लोगों में से एक को अस्पताल के कर्मचारी से यह कहते हुए सुना गया- 'आप यहां आइए और देखिए कि क्या ये सच में मरा है? ये अभी भी सांस ले रहा है। क्या आपने उसे हिलता हुआ नहीं देखा था?'
स्थानीय अधिकारी कर रहे हैं घटना की जांच
इसके बाद उस शख्स को वापस से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि,अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई। नर्सिंग होम के माफीनामा जारी करने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। ये घटना रविवार 1 मई की है।
इस तरह की लापरवाही की खबर ऐसे समय में आई है, जब चीन एक बार फिर कोरोना की चपेट में है। ऐसे में लाखों लोगों को सख्त लॉकडाउन के पहरे में भी रखा गया है। इस बीच चीन की 'जीरो कोविड पॉलिसी' की जमकर आलोचना हो रही है।
आगे पढ़ें
चीन के शहर शंघाई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स तब जाग उठा जब उसे बॉडी बैग में पैक कर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। जब शख्स को मुर्दा समझकर श्मशान घाट ले जाया जा रहा था वह अचानक जिंदा हो गया।