Home Omg Viral News Waitress Got A Tip Of One Lac Fifty Thousands From Two Widow Women

ओहियो की वेटरेस ने ऐसा क्या किया खास? कि उसे मिल गया डेढ़ लाख का टिप

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 14 Mar 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
टेबल पर खाना सर्व करती वेटरेस
टेबल पर खाना सर्व करती वेटरेस - फोटो : @pixabay
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के ओहियो शहर में स्थित स्लाइमैन्स टार्वन रेस्टोरेंट से एक वायरल खबर सामने निकल कर आई है। रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने वाली महिला तान्या को डेढ़ लाख रुपय की टिप मिली है। यह टिप उसे दो विधवा महिलाओं ने दिया।
अक्सर होटलों में खाना सर्व करने पर वेटर्स को टिप के रूप में कुछ रुपय मिल जाते हैं। वहीं अमेरिका के ओहियो में स्थित स्लाइमैन्स टार्वन रेंस्टोरेंट में खाना सर्व करने वाली एक वेटरेस को डेढ़ लाख रुपय की टिप मिला है। इस वेटरेस का नाम तान्या है। टिप मिलने के बाद से ही वेटरेस के चर्चे हर ओर हो रहे हैं।
आपको बता दें कि दो महिलाएं स्लाइमैन्स टार्वन नामक रेस्टोरेंट में लंच करने आई थीं। इस दौरान तान्या खाने का आर्डर लेने उनके पास गई। बातों-बातों में दोनों महिलाओं की तान्या के साथ थोड़ी बहुत गपशप होने लगी। दोनों महिलाओं ने बताया कि वह विधवा हैं और जब से उनके पति की मृत्यु हुई है वह घर पर खाना नहीं बनातीं। इस दौरान तान्या भावुक हो गई और उनसे कहा - "मैं आपकी परेशानी को समझ सकती हूं। कुछ समय पहले ही मेरे पति का भी देहांत हुआ था।" ऐसे में दोनों महिलाओं के साथ तान्या का गहरा जुड़ाव हो गया। 
लंच खत्म करने के बाद दोनों महिलाओं का टोटल बिल 7,272 रुपये हुआ। पर पेमेंट के समय उन्होंने तान्या को 1,46,960 रुपय का टिप देकर सब को हैरान कर दिया। तान्या इतनी बड़ी टिप के बारे में सुनते ही रोने लगीं। उन्होंने दोनों महिलाओं से कहा वह इतनी बड़ी राशि को नहीं ले सकती। वहीं दोनों महिलाओं ने तान्या को जोर देते हुए कहा आप ये डिजर्व करतीं हैं। तान्या लाइफटाइम टिप पाकर काफी भावुक हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree