ये है दुनिया का 'सबसे हैंडसम घोड़ा', तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:20 PM IST
फ्रेडरिक द ग्रेट
- फोटो : @frederikthegreatfriesianstallion Home
ये दुनिया बड़ी ही विचित्र है, कई अजीबोगरीब जानवरों के रहस्यों की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है तो वहीं कई ऐसे जानवर भी है जिनकी खासियत उन्हें और जानवरों से अलग बनाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही घोड़े की कहानी बताएंगे जिसे दुनिया का सबसे हैंडसम घोड़ा कहते है।
फ्रेडरिक द ग्रेट
- फोटो : @frederikthegreatfriesianstallion Home
इस घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस घोड़े का नाम फ्रेडरिक द ग्रेट है। इसकी अदाएं, रंग और आकर्षक घुंघराले बाल किसी का भी दिल चुरा लेते हैं। इसकों गर्दन पर 6 फीट लम्बे बालों और अट्रेक्टिव बॉडी की वजह से उसे काफी पंसद किया जा रहा है।
फ्रेडरिक द ग्रेट
- फोटो : @frederikthegreatfriesianstallion Home
फिलहाल इस घोड़े की उम्र 19 साल है और इसके नाम का एक फेसबुक पेज भी है जहां उसे 95 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यहां उसे फॉलो करने वाले लोगों का मानना है कि यह दुनिया का हैंडसम घोड़ा है। इसकी देखभाल का आप अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसके 6 फीट लम्बे बालों को संवारने में करीब 2 घंटे का समय लगता है।
फ्रेडरिक द ग्रेट
- फोटो : @frederikthegreatfriesianstallion Home
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नॉर्थ हॉलैंड के इस घोड़े की ब्रीड काफी रेयर मानी जाती है। इसके शरीर की बनावट और गर्दन के बाल दूसरे ब्रीड के घोड़ों की तुलना में काफी खास हैं। लोगों का कहना है कि इसके घुंघराले बाल इसका गहना है। इसके स्टाइल को देखकर कोई भी फिदा हो जाता है। जब ये घोड़ा दौड़ता है तो इसको देखने वाले पलटकर देखते रहते हैं।
फ्रेडरिक द ग्रेट
- फोटो : @frederikthegreatfriesianstallion Home
इस घोड़े की मालिक का नाम स्टैसी नाजारियो है। फ्रेडरिक के मालिक का कहना कि किसी को भी पहली नजर में इससे मोहब्बत हो जाए। यह बहुत प्यारा और दिलकश है और हां, इसे तस्वीरें खींचवाना भी काफी पसंद है। यही वजह है कि फ्रेडरिक का फेसबुक पेज उसकी शानदार तस्वीरों से भरा पड़ा है।