शार्क को सबसे खतरनाक मछलियों में से एक माना जाता है और मगरमच्छ तो खतरनाक होते ही हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर आता है और समुद्र के किनारे बैठी एक छोटी शार्क मछली को ही निगल जाता है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड बीच का है। इसे युवोनी पामर नाम की महिला ने अपने कैमरे में कैद किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवोनी पामर ने बताया कि वह काफी देर से शार्क को समुद्र के किनारे पर देख रही थीं और उसे वापस समुद्र में छोड़ने के बारे में सोच रही थीं, लेकिन तभी एक 13 फुट के विशालकाय मगरमच्छ को उन्होंने शार्क की तरफ आते देखा और देखते ही देखते उस मगरमच्छ ने शार्क को पूरा निगल लिया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक पर इस वी़डियो को अब तक 40 से भी अधिक लोग शेयर कर चुके हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया है, 'मुझे समझ में नहीं आता कि ये लोग पानी के किनारे पर क्यों खड़े हैं, जब यह मगरमच्छों से भरा है?'
देखिए वीडियो:-
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर आता है और समुद्र के किनारे बैठी एक छोटी शार्क मछली को ही निगल जाता है।