Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कई खूबसूरत वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो आपके दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी और बुजुर्ग महिला का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग महिला अपने हाथों से हाथी को खाना खिला रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
यह वीडियो एक ट्विटर अकांउट से शेयर किया गया है। यह 30 सेकंड का वीडियो सभी का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को अभी तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने पसंद किया है। यह वीडियो महिला के घर का है और हाथी उसके दरवाजे पर खड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला बाल्टी में रखे खाने को लेकर अपने हाथों से हाथी को खिला रही है।
हाथी भी अपने भोजन का आराम से आनंद ले रहा है। महिला के हाथों से खाना खाते हुए हाथी की खुशी साफ दिख रही है। वीडियो के साथ पोस्ट में कैप्शन में लिखा है कि मां प्रेम से जो परोस दे, सब स्वीकर है।
वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला बाल्टी में किसी चीज को निकाल रही है और फिर गोल-गोल लड्डू की तरह बना रही है। इसके बाद उसे हाथी को खिला रही है और हाथी भी महिला के हाथों से बेहद आनंद से खा रहा है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैसे कोई मां अपने बच्चे को प्यार से खाना खिल रही है।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मां की ममता के आगे ईश्वर भी झुकते हैं। मां से बढ़कर कुछ नहीं, कुछ भी नहीं। ऐसे ही कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर हर रोज कई खूबसूरत वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो आपके दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी और बुजुर्ग महिला का प्यार साफ दिखाई दे रहा है।