बिल्ली और चूहे की दुश्मनी से तो हम सभी अवगत हैं, बिल्ली और चूहे जन्मों से एक दूसरे के दुश्मन हैं। इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है। आज कल एक ऐसा हा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यो वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आए दिन इंटरनेट पर जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों बिल्ली और चूहे का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बिल्ली का खौफ चूहे में साफ तोर पर देखा जा रही है। ये वीडियों इतना मजेदार है कि लोग इसको जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।
अक्सर चूहे बिल्ली के बीच भाग दौड़ चलती रहती है। ऐसा मशहूर कार्टून शो टॉम एंड जेरी में भी दिखाया गया है। चूहे बिल्ली के इस तरह के कई वीडियो भी इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं। वहीं ये वीडिया इतना मजेदार है कि लोग इसे देख कर कह रहे हैं कि ये रियल लाइफ के टॉम एंड जेरी हैं।
बीच दीवार पर अटका चूहा
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चूहा बिल्ली से कितना खौफजदा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कमरे में बिल्ली नीचे बैठी हुई है। वहीं चूहा एक डंडे के सहारे बीच दीवार पर अटका हुआ है। बिल्ली जमीन पर बैठी चूहे का इंतजार कर रही है, वहीं चूहा बिल्ली के डर से नीचे आ ही नहीं रहा।
बिल्ली नीचे से उस पर नजरें गड़ाए इंतजार में बैठी है कि कब चूहा नीचे आए और वो उसे झपट कर अपना शिकार बना ले। वहीं बेचारा चूहा इस इंतजार में ऊपर बीच दीवार पर अटका हुआ है कि बिल्ली कब वहां से हटे और वो नीचे आकर अपनी जान बचाए।
हालांकि आखिर में क्या होता है इस वीडियो में नहीं दिखाया गया है, लेकिन ये मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 0zr__t नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 80 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 97 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
आगे पढ़ें
चूहे बिल्ली की इस तरह की कई वीडियो भी इंटरनेट पर देखने को मिलती है। वहीं ये वीडिया इतना मजेदार है कि, लोग इसे देख कर कह रहे हैं, कि ये रियल लाइफ के टॉम एंड जेरी हैं।