अक्सर सोशल मीडिया पर कई अनोखे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद इंसान की हंसी नहीं रुकती। रुके भी क्यों भैया? ये वीडियोज होते ही इतने मजेदार हैं कि आदमी ना चाहते हुए भी खिल-खिलाकर हंस उठे। इसी सिलसिले में हम आपके लिए एक ऐसे वीडियो को लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। सोशल मीडियो पर आपने शादी से जुड़े कई अजीबो-गरीब वीडियोज देखे होंगे, पर क्या कभी आपने किसी दूल्हे दुल्हन को अपनी शादी में पुश अप्स लगाते हुए देखा है? अगर नहीं! तो आज देख लीजिए। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन वरमाला की स्टेज पर पुश अप्स मार रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन के पुश अप्स वाले वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन को पुश अप्स मारते वक्त किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा। शादी के भारी भरकम ड्रेस में भी दोनों आराम से कई पुश अप्स लगा रहे हैं। इस बीच कई लोग दूल्हा और दुल्हन के पुश अप्स लगातेे वक्त की तस्वीरें खींच रहे हैं।
देखें वीडियो
कई लोग इस वीडियो को फिटनेस के प्रति जागरूक करने वाला बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसका लुत्फ उठाने के बाद फनी रिएक्शन कमेंट बॉक्स में ड्रॉप कर रहे हैं। वीडियो कई लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इसे विट्टी वेडिंग नामक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा - When you both made up with same blood 😄😍❤️ Push-Ups on your wedding stage?💪 अर्थात "जब आप एक ही जैसे बने हों। शादी के स्टेज पर पुश अप्स।"
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको 95 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसको 4 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। कई लोग वीडियो को देखने के बाद मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन वरमाला की स्टेज पर पुश अप्स मार रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के मजेदार रिएक्शन्स आ रहे हैं।