वीडियो में आप देख सकते है कि कपड़े धोने वाली इस मशीन को लॉकडाउन में एक शख्स ने प्लेन की विंडो सीट में तब्दील कर दिया। इस अद्भुत वीडियो को ट्विटर यूजर @FINALLEVEL ने शेयर किया, जिसे ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो की शुरुआत एक बेहतरीन नजारे से होती है, जिसमें विमान के एक साइड का पंख भी नजर आता है! फिर क्या कैमरा पीछे होते हुए शख्स के चेहरे पर पहुंचता है। ऐसा लगता है कि वो विमान की खिड़की से बाहर के नजारे का लुत्फ उठा रहा हो। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार लाइक्स और 5 हजार री-ट्वीट मिल चुके हैं, लोगों द्वारा इस वीडियो को खूब पंसद किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो लॉकडाउन के दौरान का है या नहीं।Wait..... Before you Hate. Lol #QuarantineLife pic.twitter.com/4E6bCL3fV3
— ICE T (@FINALLEVEL) April 8, 2020
😂😂😂 dude that's hilarious!
— HeatherRenae3373 (@HeatherRenae8) April 8, 2020
Look at all that leg room!!!! Has to be first class!
— Ryan Prieto (@ryryprieto) April 8, 2020