वीडियो में रिंकू किशोर कुमार के बहुचर्चित गाने "एक चतुर नार" पर डांस करते नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लॉकडाउन से पहले रिंकू पास ही में एक होटल चलाते हैं। उन्हें बचपन से ही डांस करने का बेहद शौक है। वह लोगों की फरमाइश पर खाना बनाने के बाद अपने डांस से उनको मनोरंजित किया करते हैं। इससे मजदूरों के साथ-साथ उन्हें भी काफी खुशी मिलती है। रिंकू का कहना है कि अगर मौका मिले तो वह इस दिशा में आगे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहेंगे।ये वीडियो क्लिप, बिहार के कटिहार जिले के एक #कोरंटाइन सेंटर का है। बिहार के लोगों की उत्सवधर्मिता किसी से भी कम नहीं है। आश्चर्य होता है कि संकट के इस दौर में कोई व्यक्ति जीवन को इस अंदाज में भी जी सकता है। जिंदगी के प्रति अद्भुत रागात्मकता और जिजीविषा #बिहारी मानस की पहचान है। pic.twitter.com/PPnC9xP4YO
— Devendra N. Tiwari (देवेंद्र) (@JournoDev) June 6, 2020