सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी में दुल्हा-दुल्हन मस्ती करते नजर आते हैं तो कुछ वीडियो में जीजा-साली का मस्ती मजाक देखने को मिलता है, और जीजा साली की रिश्ता तो होता है हंसी-मजाक वाला। फिलहाल ऐसी वीडियों दर्शको का खूब मनोरंजन करती हैं। एक ऐसी ही शादी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सालियों ने जीजा का स्वागत अपने गजब के डांस से किया है। जैसे ही दूल्हा अदंर एंट्री मारता है सालियां उसे रोक लेती हैं और ओ मेरे जीजा जी गाने पर डांस करने लगती हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ लोग इसपर चुटकी भी ले रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के यहां पहुंचता है तो जैसे ही वह अदंर एंट्री मारता है वैसे ही वहां पर मौजूद उसकी दो सालियां उसे रोक लेती हैं और अपने जीजा जी के सामने 'मैं उनकी साली हूं वो मेरे जीजा जी' गाने पर जमकर डांस करती हैं। दूल्हा भी सालियों का डांस देखकर काफी खुश दिखाई दे रहा है और वो भी खुद को थिरकने पर नहीं रोक पा रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बार-बार देख रहे हैं। फिलहाल आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो।
-
इस वीडियो को द भंडारी पैलेस the_bhandari_palace नाम के एक यूजर ने इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद अब तक 57 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा देखा जा चुका है। यूजर भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ढोल सुनकर पैरों में खलबली मच गई' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसी साली भगवान सबको दे'। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा,'भईया 20 बार वीडियो देख चुका हूं।'
आगे पढ़ें
जैसे ही दूल्हा अदंर एंट्री मारता है सालियां उसे रोक लेती हैं और ओ मेरे जीजा जी गाने पर डांस करने लगती हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।