खली को आज देश में ही नहीं विदेशो में भी जाना जाता है। ये तो सभी को पता है कि 'द ग्रेट खली' उर्फ दलीप सिंह राणा वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में खूब नाम कमा चुके हैं। खली के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी कसरत करती हुई कई वीडियो पर पोस्ट करते रहते हैं। इस समय ऐसी ही एक और कसरत करते हुए वीडियो खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है लेकिन इस वीडियो पर लोग खली की तारीफ नहीं कर रहे हैं बल्कि नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक की लोग भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं।
खली The Great Khali द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में खली पेट की कसरत करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके पैरो पर कुछ रखा है जिसके ऊपर एक लड़की खड़ी हुई है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों को उनका कसरत करने के ये अजीब वीडियो कतई पसंद नहीं आया है। यूजर्स इस वीडियो पर नकारात्मक कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, खली के इरादे ठीक नहीं लग रहे हैं, तो वहीं एक दूसरे यूजर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ये सब क्या हो रहा है। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, कहीं लड़की को गिरा मत देना। फिलहाल आप यहां देखें ये वीडियो।
इस वीडियो को तीन दिन पहले शेयर किया गया था जिसके बाद अब तक इस पर 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। तो वहीं इस वीडियो पर कमेंट्स की जैसे बाढ़ आ गई है। आपको बता दें कि खली ने भारत में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए काफी योगदान दिया है।
आगे पढ़ें
कसरत करते हुए वीडियो खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है लेकिन इस वीडियो पर लोग खली की तारीफ नहीं कर रहे हैं बल्कि नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।