Viral Wedding Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी के सीजन में इंटरनेट पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो इतने खूबसूरत होते हैं कि जिन्हें देखकर दिन बन जाता है, तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हंस हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। आज कल अपनी शादी में हर दूल्हा दुल्हन कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं जिससे उनकी शादी यादगार बन जाए।
अब इस बीच एक दुल्हन ने अपने शादी में कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में धाकड़ एंट्री करती है। दुल्हन की शादी में इस एंट्री को देखकर बारातियों के साथ ही परिवार वाले भी हैरान रह गए। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह शादी का वीडियो मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है। बताया जा रहा है कि जिले मुलताई ब्लाक मुख्यालय स्थित साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा के रहने वाले वासु कवड़कार की शादी मुलताई के रहने वाले किसान की बेटी भारती तागड़े से तय हुई थी।
बारात पहुंचने के बाद दूल्हा वासु अपनी बारात लेकर मंडप में दुल्हन का इंतजार कर रहा था, तभी दुल्हन भारती ट्रैक्टर चलाते हुए और काला चश्मा लगाकर शादी के मंडप में एंट्री मारती है। दुल्हन को ट्रैक्टर चलाकर आता देख सभी हैरत में पड़ गए। ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया था।
ट्रैक्टर पर दुल्हन ड्राइवर की कुर्सी पर बैठी हुई थी और उसके अलग-बगल वाली कुर्सी पर उसके भाई बैठे थे। दुल्हन के लाल जोड़े में ट्रैक्टर चलाकर शादी के मंडप में पहुंचते ही लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। दुल्हन ने कहा कि वह एक किसान की बेटी है और अब किसान की बहू बनने जा रही है। इसलिए ट्रैक्टर चलाकर शादी के मंडप में आई।
सभी ने की तारीफ
शादी में आए सभी लोगों ने भारती की इस अनोखी एंट्री की तारीफ की। ट्रैक्टर पर सवार होकर भारती ने एक धाकड़ दुल्हन की तरह शादी में एंट्री ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
आगे पढ़ें
एक दुल्हन ने अपने शादी में कुछ ऐसे ही करने की कोशिश की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में धाकड़ एंट्री करती है।