Viral Wedding Video: भारत में एक बार फिर शादी का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर पहले के कई वेडिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी में दुल्हन को दूल्हे का बेसब्री इंतजार रहता है। वह राह देखती रहती है कि कब बारात आएगी और वह अपने साजन एक झलक देखेगी। लेकिन कई बार दूल्हा शादी में लेट पहुंचता है। इसकी वजह से दूल्हन को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और दूल्हन को भूख लग जाती है।
अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां दूल्हे को आने में देर हो जाती है और दुल्हन को भूख लग जाती है। इसके बाद जो होता है वह वीडियो में देखकर आप हैरान हो जाएंगे। अक्सर जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन साथ बैठकर खाते हैं। लेकिन दुल्हन अपनी भूख सहन नहीं कर पाती है और वह खाने में लग जाती है। फिर इसके बाद वह कोई काम करती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भूख दुल्हन को बर्दाश्त नहीं होती है और वह फूड स्टॉल से अपने लिए खाना मंगा लेती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन के पास ढेर सारा चाइनीज फूड खाने के लिए रखे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन मजे से खा रही है। हैवी ज्वैलरी और जयमाल वाला लहंगा पहन रखा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the_streetfood_center नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि सॉरी मैं फूडी बहू हूं और मेरे ससुराल के लोगों को यह पसंद है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ भी हो यह वायरल वीडियो काफी मजेदार है। दूल्हन भी काफी खूबसूरत है।
आगे पढ़ें
भारत में एक बार फिर शादी का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर पहले के कई वेडिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी में दुल्हन को दूल्हे का बेसब्री इंतजार रहता है।