सोशल मीडिया पर शादियों के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो में दुल्हा-दुल्हन के क्यूट मूमेंट देखकर हमारा दिल खुश हो जाता है तो बहुत सी वीडियो में दुल्हा-दुल्हन और रिश्तेदारों की मस्ती देखकर हमारी हंसी नहीं रुकती है। पहले आज के समय में शर्माने की बजाए दुल्हन अपनी शादी में बढ़-चढ़कर मस्ती करती हैं, लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक दुल्हन मस्ती नहीं कर रही बल्कि उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और इसके बाद दुल्हन ने जो किया वो शायद आप सोच भी नहीं सकते वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिवार के सभी लोग इकट्ठे हैं और दुल्हन को किसी बात पर गुस्सा आ गया है। जिसके बाद वो शादी के जोड़े में ही घर के दरवाजे के सामने बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ जाती है। परिवार के सभी सदस्य उसे नीचे आने के लिए मनाते हैं लेकिन वो एक नहीं सुनती। तभी दूल्हा भी वहां आ जाता है, लेकिन दुल्हन उसकी भी नहीं सुनती, वो लात मारकर सीढ़ी को गिरा देती है और छत से पैर लटकाकर बैठी रहती है। कुछ ही सेकेंड का ये वीडियो लोगों के खूब पसंद आ रहा है और लोग मजेदार प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर निरंजन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
फिलहाल आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो-
शेयर किए जाने के बाद अब तक इस वीडियो को साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा लाइक किया जा चुका है तो लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मैं ससुराल नहीं जाउंगी, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, दूल्हे को बदलो। वीडियो देखने के बाद लोग इसी तरह से खूब मौज ले रहे हैं।
आगे पढ़ें
दुल्हन मस्ती नहीं कर रही बल्कि उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और इसके बाद दुल्हन ने जो किया वो शायद आप सोच भी नहीं सकते वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।