सोशल मीडिया पर आपने शादी से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं, ऐसा वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा। शादी में जिस पल का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता हैं वो है दुल्हन की एंट्री। ये पल बहुत खास होती है, जब दुल्हन अपनी शादी के जोड़े में सामने आती है, और वहां मौजूद सभी लोगों से खूबसूरत और स्पेशल लगती है। इस समय सभी की नजरें बस दुल्हन पर ही टिकी होती हैं। इस पल को और भी यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। ऐसे में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बच्चे को देखते रह गए लोग
दरअसल, इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की एंट्री होने वाली है, लेकिन इससे पहले एक छोटा बच्चा कुछ ऐसा करता है, कि लोग उसे देखते रह जाते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की एंट्री से पहले एक छोटा बच्चा सामने आता है, और वहां मौजूद लोगों को बताता है कि दुल्हन की एंट्री होने वाली है। वीडियो में बच्चे को जोर-जोर से ब्राइड इस कमिंग कहते हुए सुना जा सकता है।
दुल्हन की एंट्री से पहले बच्चे ने किया ये काम
इस दौरान आप देख सकते हैं कि बच्चा बेहद उत्सुक है, लोग इस बच्चे की उत्सुकता और एनर्जी को देखकर बेहद खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
बच्चे की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सभी मेहमानों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। साथ ही इंटरनेट पर जो भी इस वीडियो को देख रहा है, इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहा है।
इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर की गई वीडियो
छोटे बच्चे की ये वीडियो इंस्टाग्राम पर weddedwonderland नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही इस वीडियो को 23 मिलियन बार देखा जा चुका है।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर आपने शादी से जुड़ी कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं, ऐसा वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा।