यहां शादी, बर्थडे पार्टी या कोई भी फंक्शन करने से पहले सौ बार सोचते हैं लोग, बेहद अजीब है कानून
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:57 PM IST
अजूबों से भरी दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जो अजीबोगरीब नियम कानून का इतिहास रखते हैं। इन देशों में कुछ एेसे अजब गजब नियम कानून बनाए गए हैं जिन्हे लोगों ने माना है और ना मानने पर उनपर जुर्माना लगाया जाता है। ताजिकिस्तान भी उन्ही देशों की श्रेणी में है जहां एक ऐसा अजीब कानून बनाया गया जो सुनने में आपको बचकाना लगेगा क्योंकि इस देश में घर के बहार जन्मदिन मानाने पर प्रतिबंध है।
मामला सिर्फ प्रतिबंध तक ही सीमित नहीं है, अगर इस कानून की कोई अवहेलना करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ता है। हाल ही में, ताजिकिस्तान की पॉप स्टार फेरुस खेफीजोवा को 5 हजार सोमोनी यानि 38 हजार का जुर्माना देना पड़ा क्योंकि वो घर के बहार बर्थडे पार्टी मना रही थीं। इस देश में सिर्फ घर पर ही जन्मदिन की प्राइवेट पार्टी मनाई जा सकती है अगर बाहर पार्टी मनाते हुए गलती से भी किसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर दिख गयी तो उस इंसान की शामत आ जाती है।
इस महिला पॉप स्टार के विषय में भी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) द्वारा ही पता चल पाया और उन्हें जुर्माना देना पड़ा। पॉप स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो डाला जो उनकी सजा का सबूत बन गया। यह ताजिकिस्तान के परंपराओं, समारोहों और रीति-रिवाज कानून के आर्टिकल-8 का उल्लंघन है।
वैसे इस अजीब नियम के पीछे एक वजह भी है। यह नियम वहां 2007 में लागू हुआ, जिसे 2017 में और विस्तार दिया गया। वहां ऐसा मानना है कि लोग बर्थडे पार्टीज और ऐसे ही दूसरे सेलिब्रेशन में सार्वजनिक तौर पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। जबकि ऐसे सेलिब्रेशन को बैन करने से लोग फालतू खर्च करना बंद कर देंगे।
इतना ही नहीं, इस कानून के अंतर्गत किसी भी शादी के लेकर दूसरे आयोजनों तक में पकवानों की संख्या, मेहमानों की संख्या और पार्टी का समय तक निर्धारित है। कई देशों में इस नियम का काफी मजाक बनाया गया और कुछ लोगों का कहना है कि ये लोगों के निजी जीवन में हस्तक्षेप करने का मामला है।