विस्तार
वो कहते है ना की "
सोच के सागर का कोई किनारा नहीं होता" ये बात इन रेस्त्रां कि थीम सोचने वालो पर बिल्कुल सही बैठती हैं। आइए बताते है कुछ विचित्र रेस्त्रां के बारे में जिनके बारे में जानकर आप कहेंगे.....ऐसा भी होता है क्या?
अजब-गजब है ये रेस्त्रां
लो भाई...आ गया मशिनों का जमाना। हर्बिन के इस मशहूर रेस्त्रां में खाना परोसने का काम रोबोट करते हैं। रेस्त्रां में आने वाले लोगों में ज्यादातर बच्चे शामिल रहते हैं।
यहां आने के लिए आपको बीमार होने की जरूरत नहीं क्योंकि ये रेस्त्रां है हॉस्पिटल नहीं। एरिजोना में एक रेस्त्रां को हॉस्पिल का लुक दिया गया है। यहां मिलने वाले बर्गर्स का नाम बाइपास बर्गर के नाम से भी जाना जाता है।
इस रेस्त्रां के बारे में जानकर तो आप हैरान हो जाएंगे और कहेंगे की ऐसा भी होता है क्या?...न्यूयॉर्क में स्थित इस रेस्त्रां में शरीर के सारे कपड़े उतारकर डिनर किया जाता है। शरीर के कुछ हिस्सों में चाहें तो कपड़े रख सकते हैं।
जेल जाने या देखने का शौक है, तो इस रेस्त्रां में चले जाए। चीन में एक ऐसा भी रेस्त्रां है, जिसकी थीम और लुक जेल जैसी है। यहां सलाखों के बीच बैठाकर टेबल में मेहमानों को खाना दिया जाता है। घबरे नहीं यहां आपको डंड़े नहीं पड़ेंगे।
इस रेस्त्रां में जाने पर आप कनफ्यूज हो जाएंगे के कहीं किसी हॉस्पिटल में तो नहीं आ गए। तेपई के एक रेस्त्रां में मेहमानों को नर्स की पोशाक पहनकर महिला वेट्रेस खाना परोसती हैं।
इस रेस्त्रां में जा कर लगेगा की किसा फिल्मी दुनियां में तो नहीं आ गए है। मोस्को में एक रेस्त्रां ऐसा भी है, जहां काम करने वाले वेट्रेस और बार टेंडर जुड़वा हैं। जुड़वा बहन वेटर्स को देखने के चक्कर में इस रेस्त्रां में आने वाले मेहमानों की संख्या में इजाफा होता है।
अंधेरी दुनिया कायम रहती है इस रेस्त्रां में। वेस्ट हॉलीवुड में ओपाक्यू कैफे में अंधेरा करके रेस्त्रां में खाना परोसा जाता है। डाइनिंग रूम में अंधेरा होता है और खाना भी नेत्रहीन वेटर्स द्वारा परोसा जाता है।
ऐसे रेस्त्रां तो सिर्फ जापान में ही हो सकते है। टोक्यो के एक रेस्त्रां में पुरुष वेटर महिला की पोशाक पहनकर मेहमानों को खाना परोसते हैं। इलाके में ये रेस्त्रां काफी चर्चा में रहता है।
मन में गलत ख्याल ना लाए। बेंकॉक में एक बेहद ही अलग रेस्त्रां है। इस रेस्त्रां में सेक्स संबंधी जागरुकता फैलाने के लिए वेटर कंडोम की टोपी सिर में पहनते हैं।
आज में उपर आसमां नीचे, कुछ ऐसे हि ख्याल आते है इस रेस्त्रां में। बेल्जियम में ट्रैफिक की भीड़ और शोर से दूर इस रेस्त्रां में हवा में खाना परोसा जाता है। दरअसल 50 मीटर की टेबल में फैले इस रेस्त्रां को क्रेन की मदद से हवा में बनाया गया है।
यहां खाना पसंद करेंगे आप?.. चीन के शेनजेन में स्थित इस रेस्त्रां की टेबल टॉयलट सीट पर लोग ताश के पत्ते खेलते हुए दिख रहे हैं। इस रेस्त्रां में आने वाले मेहमानों को इन्ही टॉयलेट सीट्स पर बैठाकर खाना परोसा जाता हैं।