विस्तार
Weird Ritual: दुनिया के हर कोने में लोगों के जीवन जीने का तरीका अलग-अलग होता है। उनकी सांस्कृतिक और परंपराएं भी अनूठे होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अजब-गजब परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। ये अनोखी परंपरा शादी से जुड़ी है, जो उत्तरी मैसेडोनिया के गैलिकनिक में प्रचलित है। इस शादी में न सिर्फ दूल्हा और दुल्हन का मिलन होता है, बल्कि इसमें अनोखी रस्में भी शामिल हैं। मैसेडोनिया में इसे पेट्रोवडेन शादी (Petrovden Wedding) के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं इस अनोखी रस्म के बारे में...
दरअसल, इस शादी की शुरुआत दूल्हे के सबसे करीबी और अच्छे साथी या दोस्त, बेस्ट मैन की दाढ़ी बनाकर की जाती है। इसे यहां के परिवारों का प्रतीकात्मक रिवाज माना जाता है। इसके साथ ही दुल्हन अपने दिन की शुरुआत शादी की अंगूठी से झांककर करती है। साथ ही इस रस्म को निभाते हुए पारंपरिक गीत भी गाती है।
इसके अलावा एक और रस्म है जो आपको थोड़ी अजीब लग सकती है। आमतौर पर हमारे यहां दूल्हा घोड़े पर सवार होकर आता है, लेकिन यहां पर दूल्हा और दुल्हन दोनों घोड़े पर सवार होकर आते हैं। वहीं दूल्हे का बेस्ट मैन दुल्हन पर लगाम लगाने की भी कोशिश करता है।
कुछ लोगों का कहना है कि मैसेडोनियन शादी तुर्की की परंपराओं से काफी मिलती जुल्ती है। ऐसे में एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट में लिखा है कि, 'ये तुर्की परंपराओं के जैसा ही है।'
उन्होंने कहा कि अगर वह मैसेडोनिया में होते, तो वह अजनबियों की तरह महसूस नहीं करते और हम शादी को पूरी तरह एंजॉय करते और साथ में डांस करते।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ग्रीक शादियों को उनकी अनूठी परंपराओं के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इसके साथ ही विवाह का एक ग्रीक रूढ़िवादी संस्कार ऐसा भी है, जिसमें दूल्हा, दुल्हन को उसकी शादी के जूते उपहार में देता है।