Home Omg Weird Tree Bloodwood Tree Humans Like Blood Comes Out From This Tree When Cut Magical Tree

Weird Tree: दुनिया का पहला अनोखा पेड़, काटने पर निकलता है इंसानों की तरह खून, माना जाता है चमत्कारी

फिरकी टीम, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 03:26 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले इस अनोखे पड़े का नाम ब्लडवुड ट्री है। इस पेड़ को आट मुकवा या मुनिंगा भी कहते हैं। इसका साइंटिफिक नाम सेरोकारपस एंगोलेनसिस है।

विज्ञापन
दुनिया का पहला अनोखा पेड़, काटने पर निकलता है इंसानों की तरह खून
दुनिया का पहला अनोखा पेड़, काटने पर निकलता है इंसानों की तरह खून - फोटो : Twitter @CutInHalfPic
विज्ञापन

विस्तार

Weird Tree: दुनिया में कई अनोखे पेड़ पाए जाते हैं जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। कई पेड़ों से कई तरह के पदार्थ निकलते हैं। इनमें किसी पड़े से दूध की तरह सफेद, तो किसी से गोंद की तरह चिपचिपे पदार्थ निकलते हैं। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसे काटने पर उसके अंदर खून  (blood comes out from tree after cutting) निकलता है। 
 
किसी भी इंसान को चोट लगती है या घाव होता है, तो उस स्थान खून निकलता है, लेकिन दुनिया के इस अनोखे पेड़ से इंसानों की तरह खून निकलता है। इस बात पर आपको विश्वसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दक्षिण अफ्रीका में पाने जाने वाले पेड़ की तस्वीर को आप देखेंगे, तो इंसान के खून की तरह पेड़ से लाल पदार्थ निकल रहा है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि क्या पेंड़ के अंदर भी इंसानों की तरह खून होता है? 

दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले इस अनोखे पड़े का नाम ब्लडवुड ट्री है। इस पेड़ को आट मुकवा या मुनिंगा भी कहते हैं। इसका साइंटिफिक नाम सेरोकारपस एंगोलेनसिस है। यह पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में पाया जाता है। 

सबसे हैराने वाली बात यह है कि इस पेड़ को काटने पर ही नहीं बल्कि इसकी डाली टूटने पर भी खून की तरह लाल का रंग पदार्थ निकलता है। पेड़ से निकलने वाला निकलने वाला यह एक पर्दार्थ होता है। यह खून नहीं होता है। 

माना जाता है चमत्कारिक पेड़

माना जाता है कि यह पेड़ चमत्कारी है। इस पड़े से दवाएं बनती हैं। इसके साथ खून से जुड़ी बीमारियां भी इस पेड़ से ठीक होती हैं। यह पेड़ इतना शक्तिशाली है कि यह दाद, आंखों से जुड़ी समस्याएं, पेट की बीमारी, मलेरिया या गंभीर चोट को भी ठीक कर सकता है। यह पेड़ 12 से 18 मीटर तक लंबा होता है। इस पेड़ की लकड़ी काफी कीमती होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree